भाजपा प्रत्याशी नाग को बताया बलात्कार का आरोपी....
भारतीय जनता पार्टी के क्लस्टर सह प्रभारी यशवंत जैन ने आज थाने में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी भोजराज नाग के खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उनके द्वारा यह कहा गया है कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भोजराज नाग को बलात्कार एवं अपहरण का आरोपी बताया गया है, यह भी बताया गया है कि भोजराज नाग के ऊपर बलात्कार एवं अपहरण का मामला चल रहा है साथ ही भाजपा प्रत्याशी के ऊपर झूठे आरोप लगाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को बदनाम किया जा रहा है।
भाजपा नेता एवं क्लस्टर सह प्रभारी यशवंत जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा भोजराज नाग को प्रत्याशी बनाया गया है लेकिन यहां पर उन्हें बदनाम करने कूटरचना की गई है उन्होंने कहा कि उनके जनसमर्थन को देखकर विपक्षी लोग घबरा गए हैं यशवंत जैन ने बताया कि भोजराज नाग के खिलाफ पूरे छत्तीसगढ़ और पूरे भारत देश में कहीं भी अपराध पंजीबद्ध नहीं है केवल चुनाव को प्रभाव करने की दृष्टि से यह कृत्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को बदनाम करने की नीयत से कांग्रेस द्वारा यह काम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि हमने जांच के लिए आवेदन दिया है और उसे व्यक्ति को खोज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
इलेक्शन कमिशन में भी शिकायत
यशवंत जैन ने कहा कि अभी थाने में शिकायत की गई है इसके बाद पूरे लोकसभा के सभी थानों में शिकायत की जाएगी और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ और भारत को भी इसकी शिकायत की जाएगी ताकि इस तरह घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा सके।
पूरे मामले में थाना प्रभारी रविशंकर पांडे ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में भाजपा प्रत्याशी को बलात्कार एवं अपहरण का आरोपी बताया गया है इसके संदर्भ में यशवंत जैन ने शिकायत दर्ज कराई है मामले में जांच किया जाएगा।
Indore में अंडरग्राउंड मेट्रो की तैयारी तेज, अप्रैल-मई से शुरू होगी खुदाई
शोएब अख्तर ने गिरगिट की तरह बदला रंग!: मना रहे थे भारत बाहर हो जाए, जब पाकिस्तान पर तलवार लटकी तो बदल गए तेवर
श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत के विस्तार पर ब्रेक, रेलवे ने रोकी योजना
पीएम मोदी के इजराइल दौरे पर कांग्रेस का तीखा वार, ‘नैतिक कायरता’ का आरोप
Sikkim में भारी बर्फबारी, त्सोमगो झील के पास 2700 से ज्यादा पर्यटक रेस्क्यू
कारोबारी हत्याकांड: चीत्कारों के बीच मानवेंद्र का अंतिम संस्कार, भतीजे ने दी मुखाग्नि
रश्मिका को सास से मिलेगी खास सौगात, विजय की मां सौंपेंगी खानदान की विरासत; दो परंपराओं से होगी कपल की शादी