मुठभेड़ में 13 नक्सलियों के शव बरामद....
बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली व लेंड्रा के जंगल में बीते दिनों हुई जबरदस्त मुठभेड़ में पुलिस ने 3 महिला समेत 13 नक्सलियों को मार गिराया हैं। वही घटनास्थल से पुलिस ने एलएमजी, 303 रायफल, बीजीएल लांचर एवं भारी मात्रा विस्फोटक सामान के साथ नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। हालांकि मारे गए नक्सलियों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में चलाए जा रहे नक्सली विरोधी अभियान के तहत सोमवार को नक्सलियों की पीएलजीए कंपनी नम्बर 2 कमांडर वेल्ला, गंगालूर एरिया कमेटी सचिव दिनेश मोडियम व अन्य 70 से 100 सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी बस्तर फाइटर एसटीएफ कोबरा 210, 205, 202 व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी अभियान पर निकली हुई थी।
सर्च अभियान के दौरान मंगलवार की तड़के 6 बजे कोरचोली व लेंड्रा के जंगल में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब 12 घण्टे चली मुठभेड़ थमने के बाद सर्चिंग में 3 महिला समेत 13 नक्सलियों के शव व हथियार 1 नग 7.62 एलएमजी -58 राउंड, 1 नग 303 रायफल -39 राउंड, 12 बोर सिंगल शॉट 1 नग, बीजीएल लांचर 3 नग - 17 सेल, एयर गन 2 नग, विस्फोटक - हेण्ड ग्रेनेड 1, यूबीजीएल सेल 1, टिफिन बम 7 नग, जिलेटिन स्टीक कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक वायर, उपकरण -लेपटॉप, डीव्हीडी राईटर, वॉकीटॉकी व नक्सली वर्दी, पिट्ठू, सोलर प्लेट, नक्सली प्रचार प्रसार की सामग्री नक्सली साहित्य व रोजमर्रा के सामान बरामद किया गया हैं।
हालांकि खबर लिखे जाने तक मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पंचनामा व अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है।
होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम
भगवान भी प्रसन्न, भक्त भी सेहतमंद—इस पत्ते का अद्भुत महत्व
CG Budget Session 2026: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव देंगे सवालों का जवाब
रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
CG News: देवेंद्र यादव की SLP खारिज, हाई कोर्ट में चलेगी चुनाव याचिका
MP के दो पारंपरिक कृषि उत्पादों को GI टैग, बालाघाट के चिन्नौर धान और रीवा के सुंदरजा आम को शामिल किया गया
सक्ती होटल कांड: दिशा मरावी मौत मामले में योगेंद्र साहू गिरफ्तार
T20 World Cup 2026: हैरी ब्रूक के शतक से इंग्लैंड सेमीफाइनल में, पाकिस्तान पर 2 विकेट से जीत
MP News: अभ्युदय जैन केस में मां अलका जैन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत