बॉक्स ऑफिस पर लगा झटका! बड़ी फिल्मों का सोमवार को हुआ बुरा हाल
मुंबई: इन दिनों सिनेमाघरों में बॉलीवुड और साउथ की फिल्में दिखाई जा रही है। इस लिस्ट में कई बड़े स्टार की फिल्में शामिल हैं, जैसे ‘बाहुबली द एपिक’, ‘थामा’, ‘कांतारा 2’ आदि। सोमवार का दिन इन फिल्मों के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ और बॉक्स ऑफिस पर ये फीकी साबित हुईं। जानिए सोमवार को क्या रही फिल्मों की कमाई।
बाहुबली द एपिक
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'बाहुबली द एपिक' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने बीते सोमवार को 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं इसने रविवार को 6.3 करोड़ रुपये कमाए थे। यह दिखा रहा फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट आई है। ‘बाहुबली द एपिक’ ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 26 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
द ताज स्टोरी
परेश रावल अभिनीत 'द ताज स्टोरी' ने ओपनिंग डे पर 01 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। इस फिल्म ने बीते दिन सोमवार को 1.06 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने रविवार को 2.75 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने अभी तक कुल 6.81 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'द ताज स्टोरी' का बजट 25-30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसके अलावा फिल्म में जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, नमिता दास और स्नेहा वाघ ने अभिनय किया है।
मास जतारा
साउथ अभिनेता रवि तेजा की फिल्म 'मास जतारा' ने बीते दिन सोमवार को 95 लाख रुपये कमाए। वहीं इसने रविवार को 3.15 करोड़ रुपये कमाए थे। 'मास जतारा'ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कुल 11.61 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म में श्रीलीला भी मुख्य भूमिका में हैं।
थामा
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना अभिनीत 'थामा' ने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपये से शानदार शुरुआत की थी। इस फिल्म ने बीते दिन सोमवार यानी 14वें दिन 1.5 करोड़ रुपये कमाए, जबकि रविवार को 4.5 करोड़ रुपये कमाए थे। 'थामा' ने अभी तक कुल 121.8 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
एक दीवाने की दीवानियत
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' ने बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। इस फिल्म ने सोमवार को 1.65 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने रविवार को 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
फिल्म ने अभी तक 14 दिनों में कुल 66.05 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
कांतारा चैप्टर 1
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' 35 दिनों बाद भी सिनेमाघरों में छाई हुई है। हालांकि फिल्म की कमाई अब गिरती नजर आ रही है। इस फिल्म ने सोमवार को मात्र 87 लाख रुपये कमाए, जबकि इसने रविवार को 3.65 करोड़ रुपये कमाए थे। 'कांतारा चैप्टर 1' ने अभी तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल 611.69 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित