ब्रिटेन ने स्कूलों में मोबाइल पर लगाया बैन
मोबाइल फोन की लत और इससे होने वाली परेशानी से तंग आकर ब्रिटेन ने स्कूलों में इस पर बैन लगा दिया है। ब्रिटेन के इस फैसले के बाद कई देशों में इस पर चर्चा होने लगी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी घोषणा की है।ऋषि सुनक ने बहुत ही क्रिएटिव वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बार-बार उनका फोन बज रहा है। ऋषि सुनक ने वीडियो के जरिए यह दिखाने की कोशिश की है कि मोबाइल के कारण क्लासरूम में किस तरह से परेशानी हो रही है।वीडियो में देखा जा सकता है कि वे बार-बार बात करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बीच में उनका फोन बज उठता है।
तीन बार फोन के बजने के बाद ऋषि सुनक फोन को जेब से निकालकर साइड में रख देते हैं और कहते हैं कि देखिए यह कितना निराशाजनक है।पीएम ने अपने एक दूसरे में बयान में कहा है कि करीब एक तिहाई माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कहा कि फोन के कारण उनकी पढ़ाई बाधित हुई है। हम जानते हैं कि वे (मोबाइल फोन) कक्षा में ध्यान भटकाते हैं और स्कूलों में बदमाशी का कारण बनते हैं।कई स्कूलों ने पहले ही उन पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे उनके छात्रों के लिए सीखने का सुरक्षित और बेहतर माहौल तैयार हुआ है। स्कूलों में मोबाइल बैन को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी की गई है। पीएम का कहना है कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे बच्चों को वह शिक्षा मिले जिसके वे हकदार हैं।
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
प्रिस्क्रिप्शन में एफ 5 भी हो: नवीन अग्रवाल
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे