राजधानी के हाइपर क्लब में चली गोली
राजधानी रायपुर के वीआइपी रोड स्थित हाइपर क्लब में शनिवार रात चल रही एक पार्टी में जमकर बवाल हो गया। पुरानी प्रेमिका को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए। इसके बाद एक युवक ने तैश में आकर दूसरे पर गोली चला दी। गोली की आवाज के बाद पार्टी में अफरातफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना तेलीबांधा क्षेत्र स्थित हाइपर क्लब के पार्किंग ग्राउंड में रात लगभग 11.30 बजे गुढ़ियारी निवासी विकास अग्रवाल और भाटागांव निवासी रोहित तोमर किसी युवती से पुराने प्रेम संबंध की बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद रोहित ने तैश में आकर विकास अग्रवाल पर हमला करते हुए उसके गाड़ी में तोड़ फोड़ कर हमला कर दिया। वहीं विकास अग्रवाल ने भी रोहित तोमर के ऊपर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन मनोज ध्रुव व सीएसपी क्राईम दिनेश सिन्हा थाना तेलीबांधा और एसीसीयू की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि हाइपर क्लब में श्री नगर गुढ़ियारी निवासी विकास अग्रवाल ने फायरिंग की है। रोहित तोमर नामक व्यक्ति से विवाद में गोली चली है। दोनों ही पक्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 फ़रवरी 2026)
राज्य में दिव्यांग सशक्तिकरण को नई गति
मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर पादप बोर्ड द्वारा 2100 औषधीय पौधों का वितरण
मेहनत की चमक और सरकारी संबल
किसानों को लाभान्वित करने हम खेत से बाज़ार तक तैयार कर रहे पूरी श्रृंखला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आईएचजीएफ फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ी शिल्प की गूंज, कोंडागांव के कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू
जल जीवन मिशन से मांगामार में अब हर घर जल
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण