बायजू की 53 करोड़ डॉलर से ज्यादा की रकम फ्रीज
नई दिल्ली । अमेरिकी कोर्ट ने एडटेक कंपनी बायजू की पैरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न कंपनी के 53.3 करोड़ डॉलर फ्रीज कर दिए हैं। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि यह पैसा कहीं उपयोग :नहीं किया जा सकता। इस फैसले को कंपनी के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे कर्जदाताओं की जीत माना जा रहा है। उनकी मांग थी कि इस पैसे का उपयोग सिर्फ उन्हें भुगतान करने के लिए किया जाना चाहिए। थिंक एंड लर्न ने कानूनी विवादों में फंसने के बाद इस 53.3 करोड़ डॉलर को कथित तौर पर मॉर्टन हेज फंड में ट्रांसफर कर दिया था। इसके बाद इसे एक अनाम ऑफ शोर ट्रस्ट में भेज दिया दिया गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक कर्जदाताओं ने मांग की थी कि टेक फर्म द्वारा इस पैसे के उपयोग को रोकने के लिए इसे कोर्ट में जमा करवा दिया जाए। कोर्ट ने बायजू के फाउंडर बायजू रविंद्रन के भाई और कंपनी के डायरेक्टर रिजू रविंद्रन को निशाना बनाते हुए कहा कि आप बताइए पैसा कहां है। जज ने कहा, मैं उनका विश्वास नहीं कर पा रहा हूं कि उन्हें पैसे की लोकेशन पता नहीं है। थिंक एंड लर्न उन्हें यह जानकारी क्यों नहीं दे रही कि पैसा कहां है। रवींद्रन के वकील ने तर्क दिया कि थिंक एंड लर्न में चल रहे संकट के लिए कर्जदाता ही जिम्मेदार हैं। यही लोग हमारे ऊपर लोन डिफॉल्ट का जरूरत से ज्यादा दबाव बना रहे थे। कंपनी डेलवेयर और न्यूयॉर्क की अदालतों में कर्जदाताओं से केस लड़ रही है।
इंदौर में IAS के फार्महाउस पर जुए का अड्डा, छापे में 18 गिरफ्तार
उमर फारूक बोले: मेरे पिता बड़े खतरे से बचे
एमपी में तेज गर्मी का प्रकोप – पारा 39°C पार, सूरज दिखा रहा तीखे तेवर
होर्मुज स्ट्रेट भारत के लिए ही खुला – हरदीप पुरी ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दिया
बदायूं में डबल मर्डर से सनसनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट के दो अधिकारी की हत्या
गैस संकट पर राहुल गांधी का हमला: संसद में क्यों नहीं दिख रहे पीएम मोदी?
मसूरी के नाहल से 6 लोग देश विरोधी गतिविधियों में गिरफ्तार
विजयराघवगढ़ दौरे पर जवाब दें CM, जीतू पटवारी ने उठाए 5 सवाल