Airtel, BSNL और Vi के कॉलिंग प्लान्स: सस्ते और किफायती विकल्प, अब कॉलिंग भी होगी आसान
मोबाइल रिचार्ज एक बार फिर से महंगे हो चुके हैं। ऐसे में बार-बार महंगे प्लान्स लेना बड़ा मुश्किल भरा हो चुका है। टेलिकॉम कंपनियां अभी तक अपने ग्राहकों को कॉलिंग वाले प्लान्स में डेटा भी ऑफर कर रही थीं। ऐसे में उन यूजर्स को भी डेटा का पैसा देना पड़ रहा था जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं थी। ग्राहकों की इसी समस्या को सॉल्व करने के लिए TRAI ने हाल ही में टेलिकॉम कंपनियों को बिना डेटा वाले वॉइस ओनली प्लान्स लाने के लिए कहा था।
TRAI के निर्देश जियो, एयरटेल, वीआई और सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने वॉइस एंड एसएमएस ओनली प्लान्स लॉन्च कर दिए हैं। अगर आप ऐसे यूजर है जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं है तो आप इस प्लान्स को लेकर अपने काफी पैसों की बचत कर सकते हैं। इन वॉइस ओनली रिचार्ज प्लान्स की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यूजर्स को इसमें लंबी वैलिडिटी भी ऑफर की जाती है। आइए आपको एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल के Voice Only प्लान के बारे में बताते हैं।
Airtel का वॉइस ओनली प्लान
ट्राई के निर्देश पर के निर्देश पर एयरटेल ने अपने 38 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के लिए शानदार वॉइस ओनली प्लान पेश किया है। एयरटेल के वॉइस ओनली प्लान की कीमत 469 रुपये है। कंपनी इस सस्ते प्लान में 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रही है। प्लान में आपको लोकल और एसटीडी सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। इसमें आपको मैसेजिंग की सुविधा भी मिलेगी।
बता दें कि इसके अलावा एयरटेल के पास 1849 रुपये का भी वॉइस ओनली प्लान लॉन्च किया है। इसमें कंपनी ग्राहकों को 365 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रही है।
BSNL का वॉइस ओनली प्लान
सरकारी कंपनी बीएसएनएल की तरफ से भी ग्राहकों को बड़ी राहत दी गई है। कंपनी ने पास पहले ही कई सस्ते किफायती प्लान्स मौजूद थे लेकिन निजी कंपनियों को टक्कर देने के लिए BSNL ने भी वॉइस ओनली प्लान लॉन्च किया। BSNL के वॉइस ओनली प्लान की कीमत 439 रुपये है। इसमें आपको 90 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। इसमें सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ 700 SMS भी दिए जाते हैं।
Vi का वॉइस ओनली प्लान
एयरटेल की ही तरह वीआई ने भी अपने ग्राहकों को लिए दो वॉइस ओनली प्लान्स पेश किए हैं। एक प्लान में 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है जबकि दूसरे में 365 दिन की वैलिडिटी। 84 दिन वाले प्लान की कीमत 470 रुपये है जबकि 365 दिन वाले प्लान की कीमत 1849 रुपये है। 84 दिन वाले प्लान में आपको 900 फ्री एसएमएस भी दिए जाते हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ