चाबहार समझौता भारत के साथ आर्थिक संबंधों के लिए मील का पत्थरः ईरानी दूत
मुंबई । ईरान के एक राजनयिक ने चाबहार बंदरगाह के परिचालन को लेकर भारत और ईरान के बीच हुए दीर्घकालिक समझौते को द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह भविष्य में निवेश के सारे अवसर उपलब्ध कराता है। मुंबई में ईरान के कार्यवाहक महावाणिज्य दूत दावूद रेजाई एस्कंदरी ने एक बयान में कहा कि इन अवसरों में चाबहार के शाहिद बहिश्ती बंदरगाह के दूसरे चरण के साथ बीओटी मॉडल पर तीसरे एवं चौथे चरण का विकास भी शामिल है। भारत ने 13 मई को चाबहार के रणनीतिक ईरानी बंदरगाह के परिचालन के लिए 10 साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए जो उसे पश्चिम एशिया के साथ व्यापार का विस्तार करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि भारत और ईरान महत्वपूर्ण व्यापारिक भागीदार हैं। भारत हाल के वर्षों में ईरान के पांच सबसे बड़े व्यापार भागीदारों में से एक रहा है। उन्होंने कहा कि यह सौदा पेट्रोकेमिकल और संबंधित उद्योगों के साथ एलएनजी और एलपीजी निर्यात टर्मिनलों के निर्माण में निवेश के अवसर भी लेकर आता है। इसके अलावा छोटी रिफाइनरियों और पेट्रोकेमिकल संयंत्रों के विकास के भी अवसर पैदा होंगे। एस्कंदरी ने बयान में कहा, यह बंदरगाह अफगानिस्तान और चारों तरफ से जमीन से घिरे मध्य एशियाई देशों तक पहुंचने के लिए भारत के महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि पेट्रोकेमिकल, खनन, दवा, कृषि, वाहन उद्योग के साथ बुनियादी ढांचा विकास, सूचना एवं संचार और पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्रों में ईरान में व्यापार के अवसर हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 मार्च 2026)
सरकार का बयान- घबराहट के कारण बढ़ी सिलेंडर बुकिंग
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनजातीय अंचल के विकास में खेत और किसान की अच्छी सेहत जरूरी : राज्यपाल पटेल
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट के बीच सिलेंडर छोड़ इंडक्शन पर शिफ्ट हुआ सागर गैरें
एमपी में राज्यसभा की एक सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर
बिहार चुनाव: बीजेपी के बटुए से निकले 146.71 करोड़, सबसे ज्यादा 89 विधायक जीते
हरदीप पुरी ने लोकसभा में कहा—भारत में गैस-तेल की कोई कमी नहीं