वीकेंड ट्रिप का सस्ता और शानदार ऑप्शन: उत्तराखंड का चकराता
अगर आप हर वीकेंड यही सोचते रहते हैं कि कहां जाएं, कितना खर्च होगा और ट्रैफिक का झंझट कौन झेलेगा तो अब इस परेशानी को सॉल्यूशन मिल गया है. उत्तराखंड की वादियों में बसा छोटा-सा गांव चकराता आपकी वीकेंड ट्रिप की परफेक्ट लोकेशन हो सकता है. हरियाली की चादर ओढ़े हुए ये जगह नजारा भी है और सुकून भी.
सबसे बड़ी बात तो ये ट्रिप आपके जेब पर भारी भी नहीं पड़ेगा. पांच हजार से भी कम रुपये में आप इस ट्रिप को पूरा कर सकते हैं. सिर्फ 3000 रुपये में पूरा वीकेंड ट्रिप मस्त हो जाएगा. कैसे? बस, आगे पढ़िए जनाब.
चकराता उत्तराखंड राज्य में स्थित एक छोटा सा शहर है, जो दिल्ली से 320 किलोमीटर, चंडीगढ़ से 200 किलोमीटर और देहरादून से 90 किलोमीटर की दूरी पर है. बजट में ट्रिप करनी है तो अकेले वीराना बनने से अच्छा है कि चार यारों का गैंग बनाओ. ग्रुप में ट्रेवल करने से गाड़ी और रहने के खर्चे आधे हो जाते हैं. अगर किसी दोस्त के पास कार है तो बल्ले-बल्ले! नहीं तो ऑनलाइन बस ऐप्स हैं ही. AC बस की टिकट भी 799 रुपये से शुरू हो जाती है. मतलब आराम भी, और बजट भी सही.
अब खाना बाहर खाओगे तो पैसा ज्यादा ही जाएगा. लेकिन अगर अपने साथ घर का बना स्नैक ले जाओ या थोड़ा बहुत खुद बना लें, तो खर्चा आधा हो जाएगा. खास बात ये है कि आजकल के होमस्टे और हॉस्टल आपको खुद से खाना बनाने का भी ऑप्शन देते हैं. यानि फ्रीडम और फील दोनों आपके कंट्रोल में. इसके अलावा, आप स्ट्रीट फूड ट्राई करें ये सस्ता होने के साथ स्वाद में एकदम बढ़िया होता है.
अब ये बात हर कोई नहीं जानता, लेकिन ट्रिप में रुकना सिर्फ सोने के लिए होता है. दिन भर तो घूमना ही है तो फिर बेवजह महंगे होटलों में पैसे क्यों बहाएं? हॉस्टल में एक बेड की कीमत मात्र 500 रुपये होती है और अगर ग्रुप है तो होमस्टे भी देख सकते हैं, जो 1500 रुपये से शुरू हो जाते हैं. उसमें भी आप किचन यूज कर सकते हैं. बजट ट्रैवलर्स के लिए इससे बढ़िया डील क्या होगी? तारों के नीचे टेंट में रात बिताना चकराता में सबसे रोमांचक अनुभवों में से एक है. आप या तो अपने टेंट साथ ले जा सकते हैं या यहां के कुछ कैंपों में से किसी एक से किराए पर ले सकते हैं.
शांति बनाए रखने के लिए BJP को रोकना जरूरी: ममता बनर्जी का चुनावी बयान, एकता की अपील
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार्दिक नहीं, सूर्यकुमार संभाल रहे कप्तानी
Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला, चीनी CCTV और AI प्लेटफॉर्म पर उठाए सवाल
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: ममता बनर्जी ने NIA पर लगाए गंभीर आरोप
कोरोना का नया वैरिएंट ‘सिकाडा’, 23 देशों में फैलाव
DGP अरुण देव गौतम का बड़ा बयान: नक्सलियों का कोई हथियारबंद दस्ता नहीं बचा
जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा घोटाला, बिना सामान करोड़ों का भुगतान
Mhow में कुत्ते का आतंक, CCTV में कैद हमला; 5 लोग घायल