छत्तीसगढ़ के अनिमेष ने देश का बढ़ाया मान, दो पदक जीतकर किया कमाल
रायपुर: छत्तीसगढ़ की माटी के लाल और देश के सबसे तेज धावकों में शुमार अनिमेष कुजूर ने अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर एक बार फिर राज्य और देश का नाम रोशन किया है। सऊदी अरब में आयोजित 'सऊदी ग्रैंड प्रिक्स 2026' में अनिमेष ने अपनी रफ्तार का जादू दिखाते हुए दो शानदार पदक अपने नाम किए हैं। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की 200 मीटर रेस में अनिमेष ने विरोधियों को पछाड़ते हुए स्वर्णिम (गोल्ड) सफलता हासिल की, जबकि 100 मीटर स्पर्धा में उन्होंने देश की झोली में रजत (सिल्वर) पदक डाला।
देश-दुनिया में बिखेरी अपनी चमक, अनिमेष के नाम हैं राष्ट्रीय रिकॉर्ड
स्टार एथलीट अनिमेष कुजूर का ट्रैक पर यह शानदार प्रदर्शन कोई पहली बार नहीं देखा गया है। इससे पहले भी वे कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तिरंगे का मान बढ़ा चुके हैं। आपको बता दें कि अनिमेष मौजूदा समय में 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ में भारत के 'नेशनल रिकॉर्ड होल्डर' (राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारी) भी हैं। विदेशों में मिली उनकी इस ताजी कामयाबी से छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों, युवा खिलाड़ियों और खेल जगत में बेहद खुशी, जश्न और उत्साह का माहौल है।
खेल संघों और दिग्गजों ने दीं ढेरों बधाइयां
सऊदी ग्रैंड प्रिक्स 2026 में अनिमेष की इस दोहरी सफलता के बाद छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स जगत से जुड़े पदाधिकारियों, वरिष्ठ खेल विशेषज्ञों और प्रशिक्षकों (कोचों) ने उन्हें बधाई दी है। सभी ने अनिमेष के उज्जवल भविष्य और आगामी ओलंपिक-अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
शुभकामनाएं व बधाई देने वाले प्रमुख नामों में एथलेटिक्स संघ के महासचिव सहित जी.एस. बांब्रा, महेंद्र आहूजा, परविंदर सिंह ग्रेवाल, आदित्य सिंह, सौरभ लुनिया, गौतम गोलछा, रितिका सिंह, पपिंदर सिंह, रवि धनगर, विनोद नायर, आर. सुनील, सुदर्शन सिंह, अमृत कुजुर, जी. रवि राजा, अनिरुद्ध सुना, दिनेश तांडी, हिमांशु चंद्राकर, वसीम और अभिषेक कुजूर शामिल हैं।
राशिफल 28 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान
महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 2588 निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार
उज्जैन के डायल-112 हीरोज
मध्य प्रदेश की राजनीति में AAP का बड़ा प्लान, 2028 में सभी सीटों पर चुनावी ताल ठोकने की तैयारी
मद्देड़ तालाब के जीर्णाेद्धार से बदलेगी किसानों की तस्वीर
एनएचएआई ने छत्तीसगढ़ में 1033 की सुविधाओं में किया विस्तार
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई
स्टार्टअप्स को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री काश्यप