छत्तीसगढ़ में लुटेरी दुल्हन का खुलासा, पूजा ने बिना तलाक के चार पुरुषों से की शादी
राजधानी में लुटेरी दुल्हन पूजा देवांगन और उसकी मां गायत्री देवांगन को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद मुजगहन थाने में बेटी और मां के खिलाफ ठगी और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया गया था।
पूजा ने बिना तलाक लिए चार लोगों से शादी की, उनके जेवर चुराए और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसों की उगाही की थी। गिरफ्तार के दौरान थाने में महिला के चार पति भी पहुंच गए थे। इस दौरान गहमागहमी का माहौल था।
शादी के बाद पति के साथ रहने से बचती थी
- .थाने में बोरियाकला निवासी डाकेश्वर देवांगन ने आरंग निवासी पूजा देवांगन उर्फ गीतांजलि और उसकी मां गायत्री देवांगन के खिलाफ प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट आकांक्षा बेक की अदालत में परिवाद दायर किया था।
- .प्रार्थी ने कोर्ट में बताया कि उसने पूजा के साथ शादी की थी। उसकी पत्नी ज्यादातर समय अपने मायका में रहती थी। ससुराल में रहने से बचती थी। डाकेश्वर को पत्नी के चरित्र पर संदेह हुआ और उसने अपनी पत्नी के बारे में जानकारी एकत्रित की।
- .डाकेश्वर पूजा और सास गायत्री के बारे में जानकारी एकत्रित कर रहा था। उसी दौरान उसकी मुलाकात पुरुषोत्तम देवांगन से हुई। पुरुषोत्तम ने बताया कि पूजा के साथ उसकी शादी 15 जनवरी, 2016 को संजय नगर, टिकरापारा के आर्यसमाज की मंदिर में हुई थी।
- .प्रमाण के रूप में मैरिज सर्टिफिकेट भी दिखाया। इसके बाद पता चला कि पूजा इसी तरह से चार से पांच लोगों से शादी कर चुकी है। उसने किसी को भी तलाक नहीं दिया था। वह जेवर-पैसे लेकर निकल लेती थी।
अपराध में बेटी का साथ देती थी मां
पूजा के साथ शादी करने के बाद डाकेश्वर ने परिवार के अन्य सदस्यों के सोने के जेवर बैंक के लॉकर में रखा दिए थे। लुटेरी पूजा ने मौका देखकर बैंक के लॉकर में रखे जेवर निकालकर अपनी मां को दे दिए। इसके बाद पैसों की मांग करने लगी।
पैसे नहीं देने पर झूठे केस में फंसा देने की धमकी देने लगी। डाकेश्वर के अनुसार पूजा ने पूर्व में जिन लोगों से शादी की थी उन लोगों से भी पूजा और उसकी मां ब्लैकमेल कर उगाही कर रही थी।
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात