छिंदवाड़ा सड़क हादसा: बस-ट्रक टक्कर में 10 की मौत, सैकड़ों का हाल बेहाल
छिंदवाड़ा: गुरुवार की शाम को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. गुरुवार देर शाम छिंदवाड़ा के नागपुर रोड पर सिमरिया के पास लहसुन से भरे ट्रक से यात्री बस टकरा गई. घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 31 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. जिसकी पुष्टि कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने की है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि बस द्वारा ओवरटेक करने के चलते यह हादसा हुआ है.
हादसे में 10 लोगों की मौत
जानकारी के मुताबिक छिंदवाड़ा पुलिस ग्राउंड में हितग्राही सम्मेलन और मुख्यमंत्री मोहन यादव की जनसभा थी. जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भंडारकुंड से लोग बस में सवार होकर पहुंचे थे. वापस लौटते समय सिमरिया के पास यह हादसा हुआ. घटना में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चे की मौत हुई है. हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. आनन फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घटनास्थल पर कलेक्टर, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे.
मरने वालों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा
जिला कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने बताया, "दुर्घटना ग्रस्त बस में कुल 47 यात्री सवार थे. ये लोग छिंदवाड़ा से भंडारकुंड की ओर जा रहे थे इस दौरान हादसा हो गया. जानकारी मिली है कि सामने से एक तेज रफ्तार पिकअप से टक्कर हुई है. हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 5 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं. इनमें से एक को अन्य अस्पताल में रेफर किया गया है. मामले में अधिक जानकारी ली जा रही है. पुलिस सुपरिटेंडेंट अजय पांडे ने बताया कि "यह घटना नागपुर रोड पर सिमरिया के पास हुई, जो जिला हेडक्वार्टर से करीब 25 किलोमीटर दूर है. दुर्घटना में 6 पुरुषों, 3 महिलाओं और एक 5 साल के बच्चे की मौत हो गई है."सिम्स मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर अभय कुमार सिंह ने कहा, "हादसे में टोटल 10 लोगों की मौत हो गई है. 31 लोग घायल हैं इसमें से एक की हालत गंभीर है. जिसे दूसरे अस्पताल में रेफर करने की तैयारी की जा रही है. मरने वालों में 6 पुरुष और 3 महिला सहित एक बच्चा शामिल है."
मरने वालों के नाम
वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ जिला अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की. उन्होंने कहा सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम में अष्टमी के दिन गांव के लोगों को लाने की क्या जरूरत थी. इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है. पीड़ित के परिजनों को 2-2 करोड़ की मुआवजा राशि मिलना चाहिए.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया शोक
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि "आज शाम को छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना हृदय विदारक है. प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि सभी दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना करता हूं.
कमलनाथ व नकुलनाथ ने दु:ख व्यक्त किया
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने इस भीषण सड़क दुर्घटना पर गहन दुख व्यक्त किया है. उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान देने व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है. कमलनाथ ने अपने शोक संदेश में कहा कि "छिन्दवाड़ा-नागपुर नेशनल हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना दर्दनाक व पीड़ादायक है. दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना की."
‘हैवान’ की रिलीज पर अक्षय कुमार का बड़ा अपडेट
अगले आम चुनाव से महिला आरक्षण लागू, लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि, OBC कोटा नहीं
अष्टमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र गिरोह का पर्दाफाश, STF जांच में बड़ा खुलासा
यूपी में मौसम का यू-टर्न, लखनऊ में सुबह से छाए बादल
रामनवमी पर देशभर में भक्ति की लहर, मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़
ग्वालियर: दर्शन से लौटते ऑटो पर स्कॉर्पियो की टक्कर, 5 की मौत
मैहर: ट्रैक्टर-ट्रॉली में 1000 लीटर अवैध डीजल बरामद, पेट्रोल पंप सील
बड़ी राहत: सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये प्रति लीटर घटाई