प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट
भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संसद भवन में सौजन्य भेंट की और प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। भेंट के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने आश्वासन दिया है कि प्रदेश सरकार के विकास और जनकल्याण के कार्यक्रमों में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संसद भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भी सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री शाह को स्वामित्व योजना और सीएम किसान योजना की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने साइबर तहसील व्यवस्था के बारे में भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमूल इंडिया द्वारा उज्जैन में लगाए जा रहे दुग्ध प्रसंकरण संयंत्र के बारे में भी केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संसद भवन में ही राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी सौजन्य भेंट और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
गार्बेज से गौरव तक: डंपिंग ग्राउंड से बनी ‘जनजातीय गौरव वाटिका’
पीएम जनमन योजना से पीवीटीजी बस्तियों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
बहुआयामी व्यवसाय से संवरा जीवन, रेबेका बनीं ‘लखपति दीदी’
उमंग और सामाजिक स्नेह का जीवंत महोत्सव है भगोरिया पर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एशियन वॉटरबर्ड सेंसस - 2026
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन विभाग के विजन डाक्यूमेंट का किया विमोचन
होटल में 6 महीने रहकर करता रहा फर्जी ऑनलाइन पेमेंट, बैंक स्टेटमेंट ने खोली पोल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक सुलोचना रावत के स्वास्थ्य का जाना हालचाल
छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला, ‘शतक’ अब करमुक्त