तिब्बती बकरियों का क्लोन बनाया चीन ने
बीजिंग । चीन ने दावा किया है कि उसने पहली बार तिब्बत की बकरियों को क्लोन करने में सफलता पाई है और इसके लिए उसी तकनीक का उपयोग किया गया है जिसे दुनिया की पहली क्लोन की गई भेड़ के लिए इस्तेमाल किया गया था।
चीन ने एक बार फिर एक बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि हासिल की है। इस तकनीक से चीन पहले ही बंदर की क्लोनिंग भी कर चुका है। वैज्ञानिकों ने सोमेटिक सेल क्लोनिंग तकनीक का उपयोग किया जिसें एक वयस्क कोशिका के केंद्रक को नई अंडे वाली कोशिका में स्थानांतरित किया गया। इसके बाद इस अंडे को एक सेरोगेट मां के गर्भ में डाला गया जिसने ऐसे बकरी के बच्चे को जन्म दिया जिसमें उसका कोई डीएनए नहीं था। एक वीडियो के मुताबिक पहला बच्चा 7.4 पाउंड का था और स्वस्थ है लेकिन दूसरी बकरी के बारे में किसी तरह का कोई जिक्र नहीं किया गया। वे एक बड़े नर बकरी से क्लोन किए गए थे जिन्हें प्रजनन के लिए चुना गया था।
चीनी वैज्ञानिक बकरियों की जनसंख्या में से खास तरह के जेनेटिक पदार्थों की संरक्षित कर रहे हैं जो कि बकरी पालने वालों के लिए एक कठिन काम है। इसी के जरिए पूरी की पूरी जेनेटिक जानकारी को ही क्लोनिंग कर कॉपी की जा सकती है। इसका मकसद अनुवांशिकी संसाधनों की बढ़ाना और अच्छे से उपयोग कर पाना है जिससे स्थानीय किसानों की आय बढ़े और स्थानीय पशुपालन उद्योग का विकास हो सके। टीम ने ऐसे बकरों का क्लोन बनाया है जो भारी मात्रा में ऊन पैदा करते हैं।
इस प्रयोग का मकसद ऐसे नर बकरे बनाना है जो सबसे अच्छा ऊन पैदा करते हैं। इस उपलब्धि के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं दी गई लेकिन हां जिस जानवर से सोमेटिक कोशिका बनाई गई उसकी जानकारी जरूर सार्वजनिक कर दी गई है। इसी तकनीक ने स्कॉटलैंड में डॉली नाम की भेड़ को क्लोनिंग से बनाया गया था।
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी