गिरजाघरों में मनाया गया क्रिसमस पर्व
कोरबा, प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिवस क्रिसमस के रुप में जिलान्तर्गत धूमधाम से मनाया गया। शहर के सभी गिरीजाघरों में क्रिसमस को लेकर मसीही समुदाय में काफी उत्साह देखने को मिला। गिरीजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस मौके पर प्रभु ईसा मसीह की विशेष आराधना की गई।
कोरबा अंचल के मेनोनाइट, निहारिका स्थित चर्च ऑफ क्राईस्ट, सेंट बारबारा चर्च पोड़ीबहार, सेंट मथोरमा खरमोरा सहित एक दर्जन से अधिक चर्च में क्रिसमस पर खुशियों की बयार रही। रात के जैसे ही 12 बजे सभी एक दूसरे को बले मिलकर क्रिसमस की बधाईयां दी। कोरबा में बड़े दिन की खुशियां मसीही समुदाय द्वारा क्रिसमस के रुप में धूमधाम से मनाया गया। चारों तरफ क्रिसमस की खुशियां देखने को मिली। क्रिसमस मसीही समुदाय का एक प्रमुख त्यौहार है, जिसे इस समुदाय के द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस को लेकर मसीही समुदाय द्वारा विशेष तैयारी की गई थी। शहर के सभी गिरीजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
सभी जगह प्रभु ईसा मसीह की विशेष प्रार्थना की गई। रात के 12 बजते ही समुदाय में उत्साह का संचार हो गया और सभी ने इस पर्व की लोगों को बधाईयां दी। देर रात तक जश्न मनाने का दौर चलता रहा। निहारिका स्थित चर्च ऑफ क्राईस्ट में इस पर्व को लेकर लोग काफी उत्साहित नजर आए। लोगों ने ईसा मसीह से प्रार्थना कर लोगों की सुख-समृद्धि की कामना करी।
धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में बनाया रिकॉर्ड
वन विभाग का शर्मनाक कृत्य, हिरणों की मौत के बाद पार्क में टोटका
‘गजनी’ के निर्माता मधु मंटेना बने पिता, घर गूंजी किलकारी
चेन्नई की सबसे बड़ी टेंशन बना MS Dhoni का बल्लेबाजी क्रम
बदलते बस्तर की नई तस्वीर, 25 हजार लोगों ने दी उल्लास महापरीक्षा
फैशन शो में अनीत पड्डा का जलवा, ‘आउट ऑफ ऑफिस’ कलेक्शन ने जीता दिल
PNG गैस से मिलेगी सिलेंडर झंझट से राहत, MP के शहरों में शुरू सुविधा
BJP विधायक के बयान पर गोविंद सिंह का पलटवार, बोले- जिनके घर कांच के हों…
देसी शराब टेंडर में बार-बार तारीख बढ़ने से उठे सवाल, निष्पक्षता पर घिरा विभाग
होर्मुज तनाव का असर, गोल्डमैन सैक्स ने 10% बढ़ाई तेल कीमतों की भविष्यवाणी