नागपुर, 27 जुलाई। कोल इंडिया रिटायर्ड ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन (सिरोवा) के सदस्यों ने पिछले दिन मेट्रो व्हील पर मानसून पिकनिक मनाया। सिरोवा के करीब 150 सदस्यों ने सपरिवार  रविवार को मेट्रो में बारिश के मौसम में खाना, गाना और विविध गेम का मज़ा लिया।

कोल इंडिया लिमिटेड की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों से अवकाश प्राप्त अधिकारी बड़ी संख्या में संतरा नगरी नागपुर में रहते हैं। ये लोग अक्सर समाजसेवा के कार्यों में अपना योगदान करते हैं।

पहली बार सिरोवा ने अपने सदस्यों और उनके परिवार जन के लिए नागपुर मेट्रो के सहयोग से मेट्रो व्हील पर सिरोवा मानसून पिकनिक - 2026 का आयोजन किया। इसकी थीम थी - "भीगे नहीं,भीगने का अहसास लें"
संस्था के अध्यक्ष श्री एम एल भसीन के मार्गदर्शन में सर्वश्री ए के हजारे, एस पी पुरी, जे एस सायरे, वी एस कुलकर्णी एवं अन्य सहयोगियों ने पिकनिक का कुशल संयोजन,संचालन किया।

मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारी श्री महेश मोरोने के निर्देशन में सर्वश्री माने, योगेश आदि ने सहयोग किया।
स्वयंसेवक की भूमिका इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट, नागपुर के छात्र श्री अभिजीत, सृष्टि, प्रियंका एवं अंकिता ने बख़ूबी निभाई।

मेट्रो ट्रेन में पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रारंभ यह पिकनिक यात्रा सीताबर्डी स्टेशन से प्रारंभ हो कर विभिन्न मार्गों से होती हुई शाम  4:00 बजे समाप्त हुई।