CM रेखा गुप्ता पहुंची PM हाउस, प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, दिल्ली बजट की तैयारी को लेकर चर्चा
नई दिल्ली: दिल्ली में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एक्शन में हैं। ऐतिहासिक रामलीला मैदान में शपथ लेने के बाद रेखा गुप्ता अपने मंत्रियों के साथ यमुना घाट पहुंचीं। उसके बाद कैग रिपोर्ट और आयुष्मान भारत योजना पर फैसला लिया गया। रेखा गुप्ता ने अब शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इससे पहले रेखा गुप्ता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात कर चुकी हैं। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद वह सचिवालय पहुंचीं।
बजट को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा
हालांकि सीएम रेखा गुप्ता और पीएम मोदी की इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस दौरान दिल्ली बजट की तैयारियों और महिला सम्मान योजना समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने राजधानी की जनता से कई बड़े वादे किए थे। वहीं, दिल्लीवासियों को भी बजट से काफी उम्मीदें हैं।
बजट तैयारियों पर बुलाई अहम बैठक
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगामी दिल्ली विधानसभा बजट की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में वित्त विभाग समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य वित्त वर्ष 2025-26 के बजट को अंतिम रूप देना और विकास परियोजनाओं की प्राथमिकताओं पर चर्चा करना है।
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
दीवार फांदकर भागा, 3 महीने तक रहा फरार... अब पुलिस ने दबोचा 'बस्तर का नटवरलाल'
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया