महिला दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय का ‘लखपति दीदियों’ से संवाद
रायपुर|अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ की ओर से 7 मार्च को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में ‘लखपति दीदी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें सीएम विष्णुदेव साय शिरकत करेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश भर से हजारों लखपति दीदियां कार्यक्रम में भाग लेंगी। मुख्यमंत्री साय इन महिलाओं से संवाद करते हुए उनकी सफलता की कहानियां सुनेंगे और शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की जानकारी प्राप्त करेंगे। यह कार्यक्रम महिलाओं के आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को साझा करने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के करकमलों से लखपति दीदी आधारित कॉफी टेबल बुक तथा छत्तीसकला आधारित ब्रांड बुक का विमोचन किया जाएगा। इसके साथ ही ‘लखपति दीदी ग्राम पोर्टल’ का शुभारंभ भी किया जाएगा। इन प्रकाशनों के माध्यम से स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की उपलब्धियों और आत्मनिर्भरता की प्रेरक यात्राओं को व्यापक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।कार्यक्रम में प्रदेश भर से उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्व-सहायता समूह की महिलाओं, कैडर्स और लखपति दीदियों को सम्मानित भी किया जाएगा। यह आयोजन महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार के सतत प्रयासों को रेखांकित करेगा और अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करेगा।
MSCI इंडेक्स अपडेट: वेटेज में बड़ा फेरबदल, शेयर मार्केट में हलचल
CBI डायरेक्टर चयन पर राहुल गांधी ने जताई असहमति, प्रक्रिया पर उठाए सवाल
फटी एड़ियों से परेशान हैं? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
बिहार कैबिनेट की पहली बैठक में 18 एजेंडों को मंजूरी, महंगाई भत्ते पर बड़ा फैसला
Berger Paints शेयर प्राइस में 9% की तेजी, निवेशकों में उत्साह
पेट, सांस और दिल की आवाजें बता सकती हैं आपकी हेल्थ का हाल
पेट में मरोड़ और ऐंठन की समस्या होने पर अजवाइन और काला नमक का घरेलू नुस्खा काफी राहत दे सकता है।
IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
पीएम मोदी की अपील के बाद अमित शाह ने घटाया काफिला, ईंधन बचत की बड़ी पहल