नई सरकार बनने से पहले आंकड़े जुटाएं: कलेक्टर
बिलासपुर । नई सरकार के संकल्प पत्र के अनुसार जिला प्रशासन ने काम काज करना शुरू कर दिया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने जिला अधिकारियों की बैठक लेकर घोषणा पत्र के प्रमुख बिन्दुओं को साझा किया। साथ ही संबंधित अफसरों से संकल्प पत्र का अवलोकन करने को कहा है। और जिला स्तरीय कार्य-योजना तैयारी का निर्देश भी दिया है।
कलेक्टर कार्यालय स्थित मंथन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल समेत प्रमुख योजनाओं से जुड़े जिला स्तरीय अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे। कलेक्टर शरण ने कहा कि राज्य में नई सरकार का गठन जल्द हो जाएगी। जिला प्रशासन ने घोषणा के अनुरूप काम करने की तैयारी शुरू कर दिया है। अधिकारी हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत प्रारंभिक जानकारी और आंकड़ों का संकलन अभी से करना शुरू करें।
योजनाओं का पालन करने के लिए जरूरी बजट का प्रारंभिक आकलन भी करें। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि संकल्प पत्र का अच्छी तरह से अवलोकन करने के साथ ही इसकी जानकारी अधीनस्थ कर्मचारियों को भी दें।
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
झंग बिरादरी में 120 साल पुरानी परंपरा: होली पर रामलीला का अनोखा आयोजन, पाकिस्तान से जुड़ा इतिहास
Surguja में भाजपा नेता के बेटे की फर्म समेत दो दुकानों में चोरी
The Hundred: नीलामी में 14 पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल, क्या भारतीय फ्रेंचाइजी लगाएंगी बोली या फिर होगी किरकिरी?
शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश यादव-केशव प्रसाद मौर्य आमने-सामने, डिप्टी सीएम का तीखा हमला
बड़वानी पुनर्वास अधूरा: सरदार सरोवर विस्थापित छोटे बड़दा में पानी के लिए जूझ रहे
समाजवादी पार्टी की नजर दलित वोट बैंक पर, 15 मार्च को सभी जिलों में मनाएगी कांशीराम जयंती