धर्मांतरण को लेकर सख्त सरकार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नए कानून की घोषणा की
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शदाणी दरबार में आयोजित हिंदू राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए। उन्होंने कहा, धर्मांतरण को लेकर प्रदेश में जो कानून पहले से मौजूद है, उसे और ज्यादा मजबूत व सख्त बनाया जाएगा। (CG News) विधानसभा का जो अगला सत्र होगा, उसमें धर्मांतरण के कानून को लेकर प्रस्ताव लाया जाएगा। कुछ ऐसे बदलाव किए जाएंगे जिससे प्रदेश में धर्मांतरण के मामले में सत से सख्त कार्रवाई का कानून बन सके।
कोई भी गाय सड़कों पर नहीं दिखनी चाहिए: सीएम साय
मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य में कोई भी गाय सड़कों पर नहीं दिखनी चाहिए और इसके लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 100 पंजीकृत गौशालाएं हैं, जिन्हें 5 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए की सहायता दी जा रही है। नगरीय क्षेत्रों में भी गो-शालाएं बनाई गई हैं और निर्देश दिए गए हैं कि सड़कों पर मवेशी नजर न आएं।
3 अगस्त को महादेव घाट से राम मंदिर तक पदयात्रा
हिंदू राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए महाराज राम बालक दास ने कहा कि छत्तीसगढ़ से हिंदू राष्ट्र का उद्घोष हो रहा है और इसे 2025 तक पूरा करना है। उन्होंने लव जिहाद और गो- तस्करी पर कठोर कानून की मांग की। इस दौरान उन्होंने 3 अगस्त को महादेव घाट से राम मंदिर तक विशाल पदयात्रा की घोषणा की, जिसमें बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी शामिल हो सकते हैं।
कोरबा में नशे में कार चालक का आतंक, ट्रेलर से टक्कर के बाद गाड़ी नाली में घुसाई
होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी हमले का दावा, 5 ईरानी नागरिकों की मौत
गंगा ब्रिज प्रोजेक्ट लगभग पूरा, अब जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, संतोष नायर नहीं रहे
सितारों से सजी शाम: हाई-प्रोफाइल पार्टी की तैयारियां पूरी
इंदौर नवकारसी विवाद ने पकड़ा तूल, 50 लाख का मानहानि नोटिस जारी
नितिन नबीन का बड़ा बयान, बोले- गंगोत्री से गंगासागर तक NDA-BJP पर बढ़ा विश्वास
तबादला नीति में बदलाव: उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने सख्त नियम किए लागू
गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई बस—25 यात्री घायल