देश का रत्न, आभूषण निर्यात अक्टूबर में घटकर 22,873 करोड़ रहा
मुंबई । देश का रत्न और आभूषण निर्यात अक्टूबर में 11.49 फीसदी कम होकर 22,873.19 करोड़ रुपए रह गया। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने यह जानकारी दी। आंकड़ों के मुताबिक कटे और पॉलिश किए गए हीरे (सीपीडी) के निर्यात में पिछले महीने 32.70 फीसदी की गिरावट हुई। इनका निर्यात घटकर 10,495.06 करोड़ रुपए हो गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 15,594.49 करोड़ रुपए था। प्रयोगशाला में बने पॉलिश किए गए हीरे (एलजीडी) का सकल निर्यात अक्टूबर में 23.01 प्रतिशत गिरकर 1,135.16 करोड़ रुपए हो गया। जीजेईपीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अक्टूबर में कुल रत्न और आभूषण निर्यात में गिरावट आई। अमेरिका जैसे प्रमुख बाजारों में मांग में कमी और हीरे की आपूर्ति में बाधा के चलते यह कमी हुई। हमें उम्मीद है कि क्रिसमस के दौरान बाजार में तेजी आएगी। हालांकि अक्टूबर में सोने के आभूषणों का निर्यात 33.48 प्रतिशत बढ़कर 8,619.38 करोड़ रुपए हो गया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 मार्च 2026)
डिजिटल सेवा केंद्र से बदली रानी कुर्रे की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भर
डेयरी योजना बदल रही है धनमती की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
किसान ही देश के भाग्य विधाता हैं, उनकी समृद्धि ही है हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर
“महिला सम्मान का असली अर्थ तब होगा जब महिलाओं के खिलाफ अपशब्द बंद होगा” : एआईजी सिंह
ईरान-यूएस तनाव के बीच, ट्रंप ने पीएम मोदी से होर्मुज प्रासंगिक मुद्दों पर की चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बुधवार को रिलीज करेंगे कछुए