आप पर संकट: कौन संभालेगा चुनावी संग्राम की कमान
नई दिल्ली। दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेता गिरफ्तार हो चुके हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव की कमान कौन संभालेगा ये बड़ा संकट खड़ा हो गया है। खासतौर से पंजाब को देखें तो यहां आम आदमी पार्टी 14 सीटों पर उतरी है और राज्य को अरविंद केजरीवाल जैसे दिग्गज नेताओं की जरुरत है। इस डेंट को कैसे भरा जाएगा इसका पुख्ता जवाब फिलहाल आप के पास नहीं है। ऐसे में लोकसभा चुनाव अभियान की जिम्मेदारी पार्टी के बड़े चेहरों भगवंत मान, आतिशी, सौरभ भारद्वाज पर आ जाएगी। आप सांसद राघव चड्ढा अपनी आंख की सर्जरी करवाने के लिए ब्रिटेन जा चुके हैं। ऐसे में इस बार वह भी पंजाब में चुनाव अभियान में शामिल नहीं हो पाएंगे। विधानसभा चुनाव में पंजाब में प्रचार अभियान की कमान राघव चड्ढा ने निभाई थी और पार्टी को जोरदार जीत दिलाई थी। ऐसे में पंजाब में अगर आप के बड़े चेहरे की बात करें तो बस मुख्यमंत्री भगवंत मान ही बचे हैं।
आम आदमी पार्टी पंजाब और चंडीगढ़ की 14 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी। पार्टी पंजाब में बिना इंडिया गठबंधन के अकेले चुनाव लड़ रही है। दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी आम आदमी पार्टी ने ज्यादातर विधायकों को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस और आप ने आपसी सहमति से यह फैसला लिया था। हालांकि पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता शुरू से ही गठबंधन के विरोध में थे। मुख्यमंत्री मान ने कहा है कि पार्टी अगले 5 दिन में राज्य की बाकी 5 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। अपने एक्स हैंडल के जरिए उन्होंने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि आप पहले ही 8 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, जालंधर से सुशील कुमार रिंकू, फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जी.पी., फरीदकोट से करमजीत अनमोल, बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड्डियां, संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर और पटियाला से डा. बलबीर को पार्टी ने मैदान में उतारा है। लुधियाना, गुरदासपुर, आनंदपुर साहिब, फिरोजपुर और होशियारपुर के लिए उम्मीदवारों की घोषणा अगले 5 दिन में की जाएगी। शराब नीति घोटाला मामले में ईडी की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ईडी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि ईडी भाजपा की राजनीतिक टीम है। भाजपा केजरीवाल की सोच को कैद नहीं कर सकती क्योंकि आम आदमी पार्टी ही भाजपा को रोक सकती है। सोच को कभी भी दबाया नहीं जा सकता।
महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर उसी राह पर Nitish Kumar, क्या Narendra Modi सरकार में मिल सकती है बड़ी भूमिका?
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई
रायपुर ग्रामीण में खूनी होली, आरंग-खरोरा-बरबंदा में तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकूबाजी
Laxmi Verma ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन, Vishnu Deo Sai सहित कई नेता रहे मौजूद