दिल्ली सीएम का आवास हुआ सील
नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल रहा है। कारण, पीडब्ल्यूडी ने 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास को सील कर दिया है। इसके गेट पर विभाग ने डबल लॉक लगा दिया है। अरविंद केजरीवाल द्वारा सीएम पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद इस सरकारी आवास को खाली किया गया था। वहीं आतिशी सीएम बनने के बाद इसमें शिफ्ट हुई थीं। आवास को खाली करने और हैंडओवर को लेकर ही विवाद है, जिसके बाद पीडब्ल्यूडी ने एक्शन लिया है। इसके अलावा दिल्ली के विजिलेंस डिपार्टमेंट में पीडब्ल्यूडी के दो सेक्शन ऑफिसर और अरविंद केजरीवाल के पूर्व स्पेशल सेक्रेटरी को तरीके से हैंडओवर लेने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
पीडब्ल्यूडी की कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल पर आरोप लगाए। पार्टी ने कहा कि उपराज्यपाल के निर्देश पर मुख्यमंत्री आतिशी का सारा सामान सीएम आवास से बाहर निकाल दिया गया है। इससे कुछ देर पहले भी आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि प्रोटोकॉल की अवहेलना करते हुए अधिकारी भाजपा के दबाव के कारण 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगला दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को आवंटित नहीं कर रहे हैं, जबकि उनके पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल ने इसे खाली कर दिया है। वहीं दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री पर बंगले पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया और इसे सील करने की मांग की थी।
भोपाल में मुस्लिम समाज का प्रदर्शन, गौमांस पर दी बड़ी बात
RCB को बड़ा झटका, यश दयाल टीम से नहीं जुड़ेंगे
कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष
नवरात्रि में फलों के दाम चढ़े, सेब-अंगूर 10% तक महंगे
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने लंबित भर्तियों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए
क्या पहला खिताब जीत पाएगी लखनऊ सुपर जायंट्स? टीम पर बड़ी उम्मीदें
महाकाल लोक के पास अवैध निर्माण पर बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड का धमाका, इस हफ्ते कई बड़ी फिल्में रिलीज