नोएडा और गाजियाबाद में डीजल ऑटो-रिक्शा बैन, योगी सरकार ने किया ऐलान
गाज़ियाबाद | दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए बड़ी खबर है। खासकर उन लोगों के लिए जो नोएडा-गाज़ियाबाद में डीजल वाले ऑटो रिक्शा में सफर करते हैं। अब योगी आदित्यनाथ सरकर ने इन दो शहरों में डीजल ऑटो रिक्शा पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद भी यह वाहन सड़क पर दौड़ते दिखे तो पुलिस इन पर कार्रवाई करेगी। इसलिए यात्री भी सफर करने से पहले देख लेना, कहीं आप डीजल वाले ऑटो में तो सफर नहीं करने जा रहे हैं।
एयर क्वालिटी में सुधार के लिए बड़ा फैसला
दरअसल, उत्तर प्रदेश में बढ़ते एयर पॉल्यूशन को रोकने के लिए योगी सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन वाहनों से प्रदूषण होगा उन्हें प्रतिबंध कर दिया जाएगा। दिल्ली से लगे इन शहरों में बड़ी आबादी रोजाना प्रदूषण के प्रभाव से जूझ रही है। इसलिए एयर क्वालिटी में सुधार के लिए डीजल वाले ऑटो प्रतिबंध किए गए हैं।
यूपी के इन शहरों में भी बंद होंगे डीजल वाले ऑटो
योगी सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अभी यह नोएडा और गाजियाबाद में यह प्लान लागू किया गया है। लेकिन आने वाले समय में बढ़ते एयर पॉल्यूशन को रोकने के लिए अन्य शहरों में भी चरणबद्ध तरीके से ऑटो रिक्शा प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। बागपत में 31 दिसंबर 2025 तक सभी डीजल ऑटो हटाए जाएंगे। इसके बाद मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर और शामली में भी 31 दिसंबर 2026 तक चरणबद्ध तरीके से ऑटो रिक्शा संचालन बंद कर दिया जाएगा।
होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम
भगवान भी प्रसन्न, भक्त भी सेहतमंद—इस पत्ते का अद्भुत महत्व
CG Budget Session 2026: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव देंगे सवालों का जवाब
रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
CG News: देवेंद्र यादव की SLP खारिज, हाई कोर्ट में चलेगी चुनाव याचिका
MP के दो पारंपरिक कृषि उत्पादों को GI टैग, बालाघाट के चिन्नौर धान और रीवा के सुंदरजा आम को शामिल किया गया
सक्ती होटल कांड: दिशा मरावी मौत मामले में योगेंद्र साहू गिरफ्तार
T20 World Cup 2026: हैरी ब्रूक के शतक से इंग्लैंड सेमीफाइनल में, पाकिस्तान पर 2 विकेट से जीत
MP News: अभ्युदय जैन केस में मां अलका जैन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत