दिव्यांग खिलाड़ियों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
रायपुर : ग्वालियर स्थित अटल बिहारी वाजपेई दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र में 29 से 31 अगस्त तक आयोजित 14वीं जूनियर एवं सब-जूनियर नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में महासमुंद जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त संस्था फॉर्च्यून फाउंडेशन कर्मापटपर, बागबाहरा के पाँच खिलाड़ियों ने कुल पाँच पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया।
जूनियर पुरुष वर्ग की टी-11 कैटेगरी में सुखदेव ने 400 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल कर सबका ध्यान खींचा। वहीं, टी-12 कैटेगरी में निखिल कुमार यादव ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। इसी प्रतियोगिता में सब-जूनियर महिला वर्ग की टी-12 कैटेगरी में नीलम टंडन ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही टी-11 कैटेगरी में देवमोती ने लॉन्ग जम्प में कांस्य पदक जीता। नोशन लाल पटेल ने भी टी-2 कैटेगरी की 1500 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया।
संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय टीम के प्रशिक्षक व मैनेजर निरंजन साहू ने बताया कि दल में तीन बालक और दो बालिका खिलाड़ी शामिल थे, जिनके साथ कोच-मैनेजर और गाइड रनर देवेंद्र ठाकुर व मेघराज यादव तथा सहायक स्टाफ दिव्य लोचन और रश्मि साहू भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि सुखदेव इससे पहले 11-12 जुलाई 2025 को बेंगलूरु में आयोजित 7वीं ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ