डीआरडीओ ग्वालियर में बनाएगा देश की सबसे अत्याधुनिक लैब
डीआरडीओ चेयरमैन ने रखी आधारशिला, बैक्टीरिया और वायरस पर होगा शोध
ग्वालियर। भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन (डीआरडीओ) देश की सबसे अत्याधुनिक लैब ग्वालियर में बनाएगा। यह जैविक और रासायनिक खतरों से निपटने में मदद करेगी। यह लैब इंटरनेशनल पैरामीटर्स पर आधारित, बायो सेफ्टी लेवल-4 (बीएसएल-4) सुविधाओं से लैस होगी। इस लैब में रक्षा महत्व से जुड़े बैक्टीरिया और वायरस पर शोध किया जा सकेगा।
डीआरडीओ चेयरमैन और रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव ने ग्वालियर के महाराजपुर डांग परिसर में इस लैब की आधारशिला रखी। उन्होंने ग्वालियर में बने बायो-डिटेक्टर, टेस्ट एंड एवैल्युएशन फैसिलिटी (बीडीटीईएफ) का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हम तेजी से बदलती हुई दुनिया में रह रहे हैं, जिसमें रासायनिक और जैविक खतरों की आशंका बढ़ गई है। कोविड महामारी जैसे संकट भविष्य में फिर से सामने आ सकते हैं। पीएम मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है, और इसके लिए हमें रासायनिक और जैविक रक्षा में आत्मनिर्भरता हासिल करनी होगी।
डीआरडीओ चेयरमैन ने कहा कि ग्वालियर का यह नया बीएसएल-4 लैब देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शीर्ष लैबोरेट्री की श्रेणी में होगा। इस लैब को वैश्विक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रयोगशाला के रूप में स्थापित करने के लिए डीआरडीई को न केवल शिक्षा और उद्योग जगत, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय समन्वय पर भी ध्यान केंद्रित करना होगा। इस अवसर पर डीआरडीई ग्वालियर के निदेशक डॉ. मनमोहन परीडा भी शामिल थे।
भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास स्थापना (डीआरडीई) में 11 से 13 नवंबर तक वायरोकॉन-2024 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन इंडियन वायरोलॉजिकल सोसाइटी (आईवीएस) द्वारा किया जा रहा है। इसका उद्घाटन ग्वालियर के तानसेन मार्ग स्थित डीआरडीई परिसर में होगा। इसमें देश-विदेश के 400 से ज्यादा वैज्ञानिक, शोधकर्ता, शोधार्थी शामिल होंगे। सम्मेलन में महामारी और जैव सुरक्षा से संबंधित जरूरी मुद्दों पर मंथन किया जाएगा।
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम