चुनावी दंगल...2024 किसके लिए मंगल...
नई दिल्ली/लखनऊ ।लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां तेज हो गई हैं। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 150 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। 29 फरवरी को केन्द्रीय चुनाव समिति की होने वाली बैठक के बाद मार्च के पहले सप्ताह में नामों का ऐलान कर दिया जाएगा। पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के साथ कई केन्द्रीय मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। इंडिया गठबंधन में भी सीटों का बंटवारा लगभग हो गया है। वहीं रविवार को आगरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव ने शामिल होकर अपनी एकता का प्रदर्शन किया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को यूपी के आगरा पहुंची। ताजनगरी में पहुंची न्याय यात्रा में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी शामिल हुए। इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नफरत फैलाने का काम करती है। हम इस नफरत को मोहब्बत से हटाएंगे। देश में अन्याय बढ़ रहा है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर आप गरीब हैं, तो आपको इस देश में 24 घंटे अन्याय का सामना करना पड़ेगा। नफरत की वजह अन्याय है, इसलिए हमने अपनी यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा है। न्याय यात्रा में आगरा पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा एक ही संदेश है, भाजपा हटाओ, देश बचाओ, संकट हटाओ। उन्होंने कहा कि हम जय जवान, जय किसान का नारा लगाते हैं। लेकिन भाजपा के लोग भारत माता की जय बोलने से थकते नहीं है। उन्होंने कहा कि सोचो जिस देश का किसान दुखी है, नौजवान के सपने तोड़े जा रहे हैं, युवाओं का भविष्य न हो, उनके पास रोजगार न हो। युवा डिग्री जलाकर आत्महत्या कर रहा है। ऐसे हाल में यूपी सबसे ज्यादा भर्ती होनी चाहिए, लेकिन रोजगार नहीं मिला। सरकार की ऐसी कोई भर्ती नहीं, जिसमें पेपर लीक न होता है। ये पेपर लीक सरकार जानबूझकर कराती है। अखिलेश ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इंडिया गठबंधन और पीडीए की लड़ाई एनडीए को हराएगी।
बैठक के बाद घोषित होंगे प्रत्याशी
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 29 फरवरी को होने वाली है। इस पहली बैठक के बाद लोकसभा चुनाव के लिए 150 से अधिक उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। पहली सूची में पीएम मोदी (वाराणसी), गृह मंत्री अमित शाह (गांधीनगर), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ) और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (नागपुर) का नाम शामिल होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि परवेश वर्मा (पश्चिमी दिल्ली), मनोज तिवारी (उत्तर पश्चिम दिल्ली) और रमेश बिधूड़ी (दक्षिणी दिल्ली) का भी नाम तय है। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भूपेन्द्र यादव, पीयूष गोयल, मनसुख मंडाविया, पुरुषोत्तम रूपाला और राजीव चन्द्रशेखर का भी नाम भाजपा की पहली लिस्ट में शामिल हो सकता है। इस बैठक में अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। पहली लिस्ट में भाजपा नेतृत्व उन सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा करने पर विचार कर सकता है जहां विपक्षी दलों ने अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं।
100 उम्मीदवारों की लिस्ट आएगी
भाजपा नेतृत्व बैक टू बैक बैठकों में जुटा है। यही नहीं पार्टी अगले हफ्ते 100 उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर सकती है। जानकारी के मुताबिक, इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम भी शामिल होंगे। यही नहीं पार्टी खास रणनीति के तहत उन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान जल्द कर सकती है, जहां उसे कमजोर माना जाता है। पार्टी का लक्ष्य 543 लोकसभा सीटों में से 370 पर जीत हासिल करना है।
वेस्टइंडीज की बजाय इंग्लैंड टीम में जगह, क्या है बारबाडोस के इस खिलाड़ी की कहानी?
पवन सिंह को पत्नी ज्योति सिंह ने दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, सुलह के संकेत
शादी की सालगिरह पर अल्लू अर्जुन का रोमांटिक पोस्ट, पत्नी स्नेहा संग फोटो शेयर
‘कांग्रेस के लोग बाबा को छल रहे हैं’, टीएस सिंहदेव के बयान पर विजय शर्मा का तंज
किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का हमला, जीतू पटवारी बोले—90% किसान कर्ज में डूबे
बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बस में सवार 4 लोगों की मौत, कई घायल
‘न होगी कथा, न लगेगा दिव्य दरबार’, साधना में लीन होने जा रहे बाबा बागेश्वर
दमोह में खौफनाक वारदात, हथौड़े से सिर कुचलकर युवक की हत्या; नरभक्षी होने का आरोप
सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक एच.एम. जोशी के 100वें जन्मदिवस पर सम्मान समारोह आयोजित
प्रियंका चोपड़ा ने बताई ‘वाराणसी’ की शूटिंग की कहानी, केन्या में मिला अलग अनुभव