सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
जम्मू । जम्मू-कश्मीर में एलओसी के बाद शनिवार को सुरक्षबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक फायरिंग गुरेज सेक्टर में हो रही है। मौके पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा गया है। फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। बताया जा रहा है कि मौके पर दो से तीन आतंकी घिरे हुए हैं। हालांकि आतंकियों की संख्या को लेकर अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
दो दिन पहले 29 अगस्त को उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने आतंकी घुसपैठ की दो साजिशों को नाकाम किया था। वहीं तंगधार और मच्छिल सेक्टर में हुईं मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया था। इनसे भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद किया गया था।
प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों ने लघु वनोपजों से उत्पाद बनाने की प्रक्रिया देखी
बस्तर की बेटियों के लिए सुरक्षा कवच : जगदलपुर में एचपीवी टीकाकरण अभियान का भव्य आगाज़
राम मंदिर में सुरक्षा कड़ी, 19 मार्च को वीआईपी दर्शन पर रोक, मोबाइल और हथियार बैन
अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करें सभी खेल स्थलों को – यशवंत कुमार
चंद्रशेखर आजाद का बड़ा ऐलान: 2027 में भाजपा को छोड़ किसी से भी गठबंधन के लिए तैयार
प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में की भेंट
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से सुरक्षित मातृत्व को मिल रहा संबल
जल है तो कल है का नहीं है कोई विकल्प, बूंद-बूंद बचाने के करेंगे हर संभव प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव