उड़ी में सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आतंकियों की घुसपैठ की साजिश को नाकाम कर दिया। सूत्रों के अनुसार, नियंत्रण रेखा के पास आतंकियों के एक समूह की हरकतों का इनपुट था, जिसके आधार पर सेना ने एलओसी के करीब कई जगहों पर नाके लगाए थे।इस दौरान सीमा पर संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। आतंकियों को पाए जाने पर उन्हें ललकारा गया, परिणाम स्वरूप मुठभेड़ शुरू हो गई। गोलीबारी होते ही आतंकी भाग खड़े हुए। अधिकारियों ने बताया कि गोहालन इलाके में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं।
सेना ने बताया है कि उड़ी के पास एक आतंकवादी मार गिराने में भी कामयाबी पाई। आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। ऑपरेशन अभी चल रहा है।फिलहाल मारे गए आतंकियों के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं है। सुरक्षाबल आतंकी की पहचान में जुटे हुए हैं। इससे पहले बीते बुधवार 21 जून को बालामुला में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया था। ये दोनों तश्कर-ए-ताइबा से जुड़े थे।पड़ोसी मुल्क पाकिस्तानी उत्तरी कश्मीर में फिर से आतंकवाद को सक्रिय करने की साजिश रच रहा है। इस क्षेत्र में 2005 से 2015 तक आतंक फैला था। हालांकि 2019 में जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक मुहिम के तहत बारामुला जिले को आतंकी मुक्त घोषित किया गया था। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, पाकिस्तानी मूल के विदेशी आतंकियों की संख्या अभी स्थानीय आतंकियों से ज्यादा है, लेकिन इनका सफाया किया जा रहा है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 मार्च 2026)
भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की जल योद्धाओं की गूंजी आवाज
डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी
राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे, भारत की छवि खराब कर रहे: गिरिराज सिंह का आरोप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से आमजन को पहुंचे अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ : आयुष मंत्री परमार
स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल