पर्यावरण को समर्पित रही एक कविता भरी शाम
नागपुर, 29 जून। बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट मुंबई की नागपुर इकाई की मासिक काव्य गोष्ठी गूगल मीट पर सम्पन्न हुई। इस काव्य गोष्ठी में "पर्यावरण एवं सनातन संस्कृति" विषय पर सारगर्भित चर्चा हुई और पर्यावरण को समर्पित गीत व कवितायें सुनायी गयीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृष्ण सहस्त्रबुद्धे जी ने की।
कार्यक्रम का संचालन संस्था की सचिव रीमा दीवान चड्ढा ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती को नमन करते हुए नागपुर इकाई की अध्यक्ष शशि भार्गव प्रज्ञा की सुरीली वसुंधरा वंदना से हुआ। संस्था की संस्थापिका सत्यभामा जी की दिवंगत माताजी धनवंती देवी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

साहित्यकारों ने अपनी प्रस्तुति में सनातन धर्म और प्रकृति का रिश्ता प्रतिपादित करते हुए अपनी-अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी साहित्यकारों ने प्रकृति की उपयोगिता एवं वर्तमान स्थिति पर भी प्रकाश डाला।
इस आयोजन में उपस्थित मुख्य कवियों में पूनम मिश्रा'पूर्णिमा',सीमा श्रीवास्तव, डाॅ.सुरेखा खरे'सिद्धि',सुषमा शर्मा,विशाखा खंडेलवाल,नीरजा ठाकुर और चंद्रकला भारतीय जी थीं । काव्य पाठ के साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध रहने का सभी ने संकल्प लिया और पौधारोपण करने का प्रण किया।
image courtsy : Alexas_Fotos from pixabay.com
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हर्ष फायरिंग की कीमत: जश्न की गोली ने ली जान, BJP विधायक को मिली सजा
रोटरी क्लब आरसीएनवी पदस्थापना समारोह: जुगलकिशोर अध्यक्ष, सीए हेतल मानद सचिव
गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की बढ़ी ताकत
शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, शिक्षिका की मौत मामले में वकील पर केस
बिहार में न्याय व्यवस्था होगी और तेज, सम्राट चौधरी सरकार का अहम फैसला
महिला के पेट पर लात मारने का आरोप, 6 माह की गर्भावस्था में जुड़वा बच्चों की मौत
घर के बाहर गोलियां चलाकर बदमाश फरार, बेटे का नाम लेकर दी धमकी
रामलला के सोने की कथित हेराफेरी! जांच में सामने आए चार्टर्ड प्लेन और ट्रेन कनेक्शन के दावे
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से, 13 अगस्त तक होगी कार्यवाही; राष्ट्रपति की मंजूरी