पूनम पांडे के घर में लगी आग
अभिनेत्री पूनम पांडे की पहचान सोशल मीडिया सेंसेशन, मॉडल और अभिनेत्री के रूप में है। पूनम अपनी हॉट फोटो और वीडियो के साथ बिंदास बोल के कारण चर्चाओं में रहती हैं। फिलहाल पूनम को लेकर जो खबर आ रही है वह उनके फैंस को तकलीफ देगी। दरअसल उनके घर में आग लग गई। घर के अंदर का अधिकतर सामान जलकर खाक हो गया। हादसे की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।राहत की बात ये है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। जिस समय आग लगी उस समय पूनम का पेट डॉग ‘सीजर’ घर में ही था, जिसे वहां मौजूद नौकरानी ने बचा लिया। डॉग फिलहाल पूनम की बहन के पास है और बिल्कुल ठीक है। अभी तक आग लगने का कारण सामने नहीं आया। जानकारी के अनुसार जब आग लगी तब पूनम अपने अपार्टमेंट में नहीं थीं। सोसाइटी में रहने वाले की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आई और उन्होंने आग पर काबू पा लिया। जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं उनमें बेडरूम की भी एक फोटो है। इसमें देखा जा सकता है कि कमरे में लगा एसी पूरी तरह से खाक हो गया। दीवार की हालत भी भयावह है। पूनम बिल्डिंग की 16वीं मंजिल पर रहती हैं।
सीएम की घोषणा के बाद भी अटकी कर्मचारियों की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना, 10 महीने में ड्राफ्ट नहीं
सूचना आयुक्त नियुक्ति में देरी पर उमंग सिंघार का हमला
IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस का बड़ा फैसला, दिग्गज बल्लेबाज बने बैटिंग कोच
जगदलपुर में सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर
चैंपियन बनने के बाद भावुक हुए रिंकू सिंह, बोले—काश पापा आज साथ होते
केंद्र ने प्राकृतिक गैस वितरण के लिए नई प्राथमिकता सूची तय की, जानें क्या बदला
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया मालामाल, BCCI देगा ₹131 करोड़
महासमुंद के स्कूल में परिजनों ने जड़ा ताला, शिक्षिका पर फूटा गुस्सा
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, गेहूं पर ₹40 और उड़द पर ₹600 बोनस
इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज मामले में आरिफ मसूद को बड़ी राहत