भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने IND vs PAK मैच की करी भविष्यवाणी
9 जून को भारत VS पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. पाकिस्ताम की टीम को पिछले मैच में यूएसए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा तो वहीं, भारत ने आयरलैंड को हरा दिया था. अब 9 जून को दोनों टीमों के बीच मुकाबला होगा. इस मैच का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी मैच होता है तो रोमांच अपने चरम पर होता है. अब एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के टीम एक दूसरे के खिलाफ खेलने वाली है. वहीं, इस मैच से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने भविष्यवाणी की है. सिद्धू ने सीधे तौर पर कहा है कि इस बार इस मैच को भारतीय टीम ही जीतेगी.
नवजोत सिंह सिद्धू ने माना है कि भारतीय टीम फेवरेट है. इसके पीछे का कारण भी सिद्धू ने बताया, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि, देखिए भारत ने न्यूयॉर्क की परिस्थिति को समझ लिया है. पहला मैच खेलकर भारतीय टीम को अब पता है कि यहां किस तरह से खेलनी है. वहीं, पाकिस्तान के लिए नाच न आवे आंगन टेढ़ा जैसे वाली बात होगी. उनको तो पता ही नहीं होगा कि पिच क्या असर दिखाएंगे. भारत को इसका फायदा मिलने वाला है. हमेशा की तरह इस बार भीर भारत यह मैच जीतेगा.
यूएसए के खिलाफ मिली हार पर भी नवजोत सिंह सिद्धू ने रिएक्ट किया है. सिद्धू ने सीधे तौर पर कहा कि "टीम के पास कोई रणनाति नहीं थी, यूएसए से हारकर पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ खेलने वाली है. टीम के उत्साह में भारी कमी होगा. भारत के खिलाफ पाकिस्तान दवाब में होगा".
इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कौन भारतीय खिलाड़ी "एक्स फैक्टर" साबित होगा, इसको लेकर भी बात की, सिद्धू ने सीधे तौर पर कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत के एक्स फैक्टर कोई और नहीं बल्कि विरोट कोहली साबित होंगे.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ