महात्मा गांधी सप्ताह
पूरे सप्ताह दिखाई जाएंगी देशभक्ति और जीवन मूल्यों की फिल्में
नागपुर, 3 अक्टूबर. कल से यहॉं महाराष्ट्र महात्मा गांधी स्मारक निधि द्वारा बजाज नगर स्थिति कस्तूरबा भवन में महात्मा गांधी सप्ताह का आयोजन आरंभ किया गया है.
इस अवसर पर राष्ट्रपिता और अन्य भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित फिल्मों का नि:शुल्क प्रदर्शन किया जा रहा है. फिल्म समारोह का उद्घाटन रिचर्ड एटनबरो की आस्कर पुरस्कार से सम्मानित फिल्म गांधी से किया गया.
राजुकमार हिरानी की लगे रहो मुन्नाभाई का एक दृश्य
समारोह की अन्य फिल्मों में श्याम बेनेगल की बोस द फॉरगॉटेन हीरो (शनिवार), राजकुमार संतोषी की द लीजेंड आॅफ भगत सिंह (रविवार), बेनेगल की ही एक और फिल्म मेकिंग आॅफ महात्मा (सोमवार), राजुकमार हिरानी की लगे रहो मुन्नाभाई (मंगलवार), केतन मेहता की सरदार (बुधवार) शामिल हैं. समारोह का समापन वर्ष 1962 में प्रदर्शित विजय भट्ट की क्लासिक फिल्म बापू ने कहा था की स्क्रीनिंग से किया जाएगा. स्क्रीनिंग का समय प्रतिदिन शाम पॉंच बजे रखा गया है.
गांधी स्मारक निधि के सचिव सुनील पाटिल ने बताया कि इस आयोजन का यही उद्देश्य है कि जिस तरह गलत चीजों को बार—बार दोहराकर लोगों को मर—मिटने के लिए तैयार किया जाता है, उसी तरह हमें चाहिए कि वे गांधी और अन्य स्वाधीनता सेनानियों के संघर्ष,आचरण और जीवन मूल्यों को बार—बार देखें और उन्हें गहराई तक समझें, अपने जीवन में उतारें.
श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास
हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को ना हो कोई परेशानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा