गौतम गंभीर ने एमएस धोनी की कप्तानी पर दिया बड़ा बयान, कहा.....
भारतीय टीम के हेड कोच की रेस में आगे चल रहे गौतम गंभीर ने एमएस धोनी की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। केकेआर के मेंटर गौतम गंभीर ने कहा कि उन्होंने एमएस धोनी की कप्तानी में अपने खेल का बहुत आनंद लिया है। इतना ही नहीं उन्होंने एमएस धोनी की तारीफों के पूल भी बांधे।
दरअसल, गौतम गंभीर कोलकाता में आयोजित एक इवेंट में हिस्सा लेने के लिए गए थे। यहां उनसे एमएस धोनी की कप्तानी में उनके क्रिकेट करियर को लेकर सवाल पूछा गया। इस गंभीर ने एमएस धोनी की खूब तारीफ की। गंभीर ने स्वीकार किया कि धोनी की कप्तानी में उन्होंने अपने बेहतरीन क्रिकेट खेला।
गंभीर ने की इन कप्तानों की तारीफ
गंभीर ने कहा, यह एक विवादास्पद सवाल है। मैं ईमानदारी कहूं तो कोई हेडलाइन नहीं देना चाहता, हर किसी की अपनी ताकत और कमजोरियां थीं। मैंने राहुल द्रविड़ की कप्तानी में टेस्ट और सौरव गांगुली की कप्तानी में वनडे डेब्यू किया था।
एमएस धोनी को लेकर कही यह बड़ी बात
गंभीर ने आगे कहा, अनिल कुंबले की कप्तानी में मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और एमएस धोनी की कप्तानी में मेरा अच्छा फेज था। सबसे लंबे समय तक मैंने एमएस की कप्तानी में खेला। मुझे एमएस के साथ खेलने और जिस तरह से उन्होंने टीम की कप्तानी की उसका खूब आनंद लिया।
गौरतलब हो कि धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था। उस वक्त गौतम गंभीर टीम का हिस्सा थे। 2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ 75 रन की पारी खेली थी। वहीं, 2011 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में गंभीर ने 97 रन बनाए थे।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट