CGHS होल्डर्स के लिए सरकार ने किया बड़ा एलान
भारत सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हेल्थ स्कीम चला रही है। इस स्कीम का लाभ कर्मचारी और उसके पूरे परिवार को मिलता है। पिछले महीने सरकार ने सभी सीजीएचएस होल्डर को निर्देश दिया था कि वह अपना CGHS आईडी को जल्द से जल्द आयुष्मान भारत अकाउंट से लिंक करवा दें। इसके लिए सरकार ने 30 जून 2024 की समयसीमा तय की थी।अब सरकार ने इस काम को लेकर नया आदेश जारी किया है। नए आदेश के अनुसार सरकार में CGHS को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता से लिंक करने पर रोक लगा दी है। सरकार ने कहा कि CGHS को ABHA से लिंक करना अनिवार्य नहीं है। CGHS होल्डर चाहे तो स्वेच्छापूर्वक इसे लिंक कर सकते हैं।
मंत्रालय ने बताया कि कर्मचारी दोनों आईडी को लिंक करने को लेकर काफी असमंजस में थे। कई यूजर्स को लगता था कि सीजीएस आईडी से लिंक करने के बाद प्राइवेट अस्पताल में इलाज करने की सुविधा खत्म या कम हो जाती है। इसको लेकर केंद्र सरकार की तरफ से कोई बात नहीं कही गई है।स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सीजीएस होल्डर्स की संख्या 4521387 है। मंत्रालय ने बताया कि अभी तक डेढ़ लाख लाभार्थियों ने सीजीएस आईडी को आभा से लिंक कर दिया है।आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही मंत्रालय ने सीजीएस- आभा लिंक की समयसीमा को आगे बढ़ाया था। मंत्रालय के आदेश के अनुसार लाभार्थी को 30 जून से 120 दिन के भीतर यह काम पूरा करना था। हालांकि, अब सरकार ने इस पर रोक लगा दी।
उद्घाटन के चार दिन बाद ही दिल्ली मेट्रो लाइन से 1000 मीटर सिग्नल केबल चोरी
बलरामपुर के तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती का खुलासा, दो गिरफ्तार; 2 करोड़ की अफीम जब्त
मंदसौर में दशा माता पूजा के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 15 महिलाएं घायल
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक ने स्कूटी में लगाई आग, घटना CCTV में कैद
बाप रे! इस शेयर ने दिया जबरदस्त रिटर्न, 1 लाख बने 1 करोड़
‘सिर तन से जुदा’ की धमकी मिलने का दावा, डायरेक्टर सनोज मिश्रा का बड़ा आरोप
छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत, एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े लोग
सुरेंद्र पटवा की माताजी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर