कोल इंडिया की पहली महिला संचालित डिस्पेंसरी का भव्य शुभारंभ
कोल इंडिया की पहली महिला संचालित डिस्पेंसरी का शुभारंभ, एसईसीएल ने रचा इतिहास
बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए बिलासपुर के बसंत बिहार में कोल इंडिया की पहली पूरी तरह महिला स्टाफ द्वारा संचालित डिस्पेंसरी का उद्घाटन किया। इस डिस्पेंसरी में डॉक्टर से लेकर फार्मासिस्ट तक सभी 14 सदस्य महिला कर्मचारी हैं।
इस डिस्पेंसरी का उद्घाटन एसईसीएल के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने किया। उद्घाटन समारोह में निदेशक तकनीकी एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक मानव संसाधन बिरंची दास, निदेशक वित्त डी. सुनील कुमार, और मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस महिला संचालित डिस्पेंसरी में निम्न सेवाएं उपलब्ध हैं:
आकस्मिक चिकित्सा सेवाएं , ड्रेसिंग एवं इंजेक्शन कक्ष, ईसीजी और ओपीडी फार्मेसी , पैथोलॉजी व रक्त संग्रह केंद्र ,आपातकालीन और रेफरल सुविधाएं ,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रतिभा पाठक, डॉ. श्रुतिदेव मिश्रा, डिप्टी सीएमएस डॉ. अरिहंत जैन, विभागाध्यक्ष, श्रमिक संघ प्रतिनिधि और अन्य कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाएगी, बल्कि कोयला क्षेत्र में महिलाओं को नई पहचान और नेतृत्व प्रदान करेगी।
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?
शकरकंद के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, सेहत के लिए बेहद लाभकारी
Delhi-NCR में बारिश और ओलावृष्टि, अचानक बदला मौसम का मिजाज
टिकट के बदले पांच करोड़ मांगने का आरोप, मनोज तिवारी ने मचाई सियासी हलचल
RR की बिक्री को लेकर विवाद गहराया, काल सोमानी ग्रुप ने लगाए आरोप
70 साल के हाजी खलील ने चौथा निकाह कर फिर मचाई चर्चा
United States का Beijing पर दबाव, टैरिफ पर सख्त रुख
कार्यकर्ताओं पर भी कार्रवाई होगी, भाजपा ने दिए कड़े संकेत