जो जितने पैसे गिन पाया, उतना अपने घर लेकर गया
चीनी कंपनी ने रखा कर्मचारियों के लिए एक अनूठा गेम
बीजिंग । चाइनीज कंपनी ने अपने कर्मचारियों को सीधा बोनस के बजाय बोनस के तौर पर कैश रख दिया। बोनस देने के लिए कर्मचारियों के लिए एक गेम रखा गया, जिसमें 5000 लोगों ने हिस्सा लिया। कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए धांसू ऑफर रखा। कंपनी की ओर से उनके लिए एक पैसे गिनने का गेम रखा गया। इसमें जो जितने पैसे गिन पाया, उतना अपने घर लेकर गया। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर इस आयोजन की जमकर चर्चा हुई और इस बॉस के पास जॉब एप्लिकेशंस की लाइन लग गई। नोटों को गिनने का आयोजन चीन के हेनान प्रांत में मौजूद कोंगशान क्रेन कंपनी की ओर से किया गया था। चीन में नए साल के मौके पर ज्यादातर कंपनियां कर्मचारियों को बोनस देती हैं। इसी सिलसिले में इस कंपनी की ओर से निर्धारित जगह पर एक बड़ा सा टेबल रखा गया, जिस पर 100 युआन के नोटों का अंबार लगा दिया गया।
यहां मौजूद कर्मचारियों को मौका दिया गया था कि वे आएं और अपने हाथों में जितना चाहे उतना कैश एक बार में ले जाएं। इसके बाद उन्हें इस कैश को गिनना था। उन्हें इसके लिए निर्धारित समय दिया गया था। ये समय लॉटरी सिस्टम से तय होता था, जो 1-2 मिनट से लेकर 15 मिनट तक हो सकता था।गेम का नियम ये भी था कि नोट सही-सही गिनने हैं। अगर एक नोट गलत गिना तो बोनस से 1000 युआन कट जाएंगे। इसके लिए कुल 20 मनी काउंटर लगाए गए थे और 5000 कर्मचारियों ने इसमें हिस्सा लिया। इसमें कुल 100 मिलियन युआन का बोनस बांटा गया लेकिन जिस कर्मचारी का जैकपॉट लगा, वो 97,800 युआन यानि 11,27,837 रुपये घर लेकर गया।
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर