स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण
रायपुर : प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मनेंद्रगढ़ के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। जायसवाल ने धान खरीदी केंद्र रतनपुर, बरदर, खड़गंवा और बड़ाबाजार केंद्रों का निरीक्षण करते हुए धान खरीदी का जायजा लिया। जायसवाल ने धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेते हुए समितियों में धान खरीदी प्रक्रिया का भी जायजा लिया। इस दौरान जायसवाल ने समितियों में धान बेचने आए किसानों को माला पहनाकर और श्रीफल देकर सम्मानित भी किया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ ही समिति प्रभारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से ही धान खरीदी की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर सभी जिलों में धान खरीदी का कार्य सुगमतापूर्वक चल रहा है। उन्होंने कहा कि 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान खरीदी की शिकायत मिलने पर समितियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आयुष्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, नकली अस्पताल से 778 दावे कर 64 लाख की ठगी
CM साय की बड़ी सौगात, 5 लाख भूमिहीन परिवारों को मिले 500 करोड़
रामावतार जग्गी हत्याकांड हाईकोर्ट में फिर खुला, 1 अप्रैल को अंतिम सुनवाई
शाकिब अल हसन की वतन वापसी तय? BCB में फिर दिखेंगे स्टार ऑलराउंडर!
बंगाल की सियासत गरमाई, ममता बनर्जी का भाजपा पर बड़ा हमला
गंभीर के नाम और तस्वीर के गलत इस्तेमाल पर हाईकोर्ट सख्त
छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायतों के सोशल ऑडिट में गड़बड़ी का खुलासा
वार्ड बॉय नियमितीकरण आदेश की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त
निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा, हाइड्रोलिक जैक टूटने से एक की मौत