बढ़ती गर्मी: तन ही नहीं, मन का भी रखें ख्याल
आज हम सभी बढ़ती गर्मी और लू के थपेड़ों के असर को महसूस कर रहे हैं। अक्सर हम इससे होने वाले शारीरिक नुकसान जैसे लू लगना, डिहाइड्रेशन या थकावट की चर्चा करते हैं, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य पर इसके पड़ने वाले असर पर बहुत कम ध्यान दिया जाता है।
हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में पाया गया कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, मानसिक समस्याओं का खतरा भी बढ़ता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि गर्मी बढ़ने पर आत्महत्या के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी गई है। इसके अलावा, गर्मी के दिनों में मानसिक रोगों के कारण अस्पताल में भर्ती होने और आपातकालीन सेवाओं के इस्तेमाल के मामले भी बढ़ते हैं।
गर्मी का असर केवल गंभीर मानसिक बीमारियों वाले लोगों पर नहीं पड़ता, बल्कि आम इंसान भी चिड़चिड़ापन, बेचैनी, नींद में कमी और उदासी जैसी समस्याओं का सामना कर सकता है। बुजुर्ग, मानसिक रोग से जूझ रहे लोग और नशे की आदत वाले लोग गर्मी के प्रभाव से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं।
दिक्कत यह है कि अब तक हमारे गर्मी से बचाव के उपाय मुख्य रूप से शारीरिक स्वास्थ्य पर केंद्रित रहे हैं। मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोई खास तैयारी नहीं की जाती। समय आ गया है कि जब भी लू की चेतावनी दी जाए, तब मानसिक स्वास्थ्य पर भी उतना ही ध्यान दिया जाए। जरूरी है कि लोग खुद भी सतर्क रहें — गर्मी के दिनों में भरपूर पानी पिएं, धूप से बचें, घर को ठंडा रखें, और मानसिक रूप से खुद को हल्का और शांत बनाए रखने की कोशिश करें।
सरकार और समाज को भी चाहिए कि वे गर्मी के मौसम में मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता बढ़ाएँ और जरूरतमंदों तक मदद पहुँचाएँ। मौसम का तापमान हमारे मन की हालत को भी गर्म कर सकता है — यह सच्चाई अब नजरअंदाज नहीं की जानी चाहिए।
( Image Courtesy: stux/pixabay)
- डॉ. हरिकिशन ममतानी
(MD Psychiatry (NIMHANS Bengaluru), MRCPsych (UK)
Consultant Neuropsychiatrist, Manoved, Nagpur)
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट