भारी बारिश से नामची जिले में बाढ़ और भूस्खलन
दक्षिण सिक्किम के नामची जिले में लगातार हुई भारी बारिश के बाद ऊपरी यांगांग में सोमवार सुबह अचानक बाढ़ आ गई। इसमें अभी तक तीन लोगों की मौत की खबर है जबकि एक महिला की हालत गंभीर है और एक व्यक्ति लापता बताया गया है। घायल को सिंगताम जिला अस्पताल ले जाया गया है। बाढ़ के कारण कई घर बह गए और भारी नुकासन हुआ। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले हालात का जायजा लिया। राहत और बचाव का काम जारी है।अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात से जारी भारी बारिश के चलते दक्षिण सिक्किम के नामची जिले के ऊपरी यांगांग के माजुआ में गांव में सोमवार सुबह अचानक बाढ़ आ गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। बाढ़ के कारण कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। यह घटना जिले के यांगांग इलाके में हुई, जो जिला मुख्यालय से करीब 53 किमी दूर है।उन्होंने कहा कि राज्य की आपदा प्रबंधन टीमें पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से घटनास्थल पर बचाव कार्य कर रही हैं। अधिकारी ने कहा कि सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा सुप्रीमो प्रेम सिंह तमांग, दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं, ने स्थिति का जायजा लिया है।
झाक मठ के मठाधीश महंत पारसनाथ का शव पानी के कुंड में तैरता मिला
CM मोहन यादव बोले- “MP में गैस की कोई किल्लत नहीं, राहुल गांधी राजनीति कर रहे हैं”
धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में प्रिंसिपल को हाई कोर्ट से राहत नहीं, केस चलेगा
बीच मंडप से दूल्हे को पुलिस ने उठाया, थाने पहुंची दुल्हन बोली- “जेल में ही फेरे करा दो”
सोनिया गांधी से जुड़े मामले की सुनवाई टली, अब 30 मार्च को होगी अगली सुनवाई
लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी, CM ने 1836 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए
भोपाल में LPG वितरण पर नई SOP जारी, होटल संचालकों को लकड़ी-कोयला जलाने की अनुमति
स्कूल बस ड्राइवर की लापरवाही, गिरकर 10 मीटर तक घिसटी बच्ची की मौत