हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक मीडिया टाइकून को राजद्रोह की सजा
हांगकांग । हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक मीडिया टाइकून को लोकतंत्र समर्थक नारों के लिए 40 महीने की जेल की सजा सुनाई है।
बता दें कि हांगकांग में लोकतंत्र के समर्थन में आवाज उठाई जा रही है और चीन के खिलाफ लंबे समय से विरोध प्रदर्शन भी किए जा रहे है। जिमी लाइ की गिरफ्तारी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत की गई थी।
जिमी लाइ की मीडिया कंपनी नेक्स्ट डिजिटल ने लोकतंत्र समर्थक समाचार पत्र एप्पल डेली प्रकाशित किया था। पिछले साल इसके शीर्ष अधिकारियों, संपादकों और पत्रकारों की गिरफ्तारी के बाद प्रकाशन को बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं चीन ने जिमी को दंगा समर्थक करार दिया था और उनके समाचार पत्र पर नफरत और हांग कांग और चीन की सरकारों की आलोचना करने का आरोप लगया गया था। जिमी लाइ हांगकांग में चल रहे लोकतंत्र आंदोलन के पक्के समर्थक माने जाते हैं।
वर्ष 2019 में हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक आंदोलन के तहत व्यापक स्तर पर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद बीजिंग द्वारा लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जिमी लाइ की गिरफ्तारी हुई थी।
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट