कैसे किया अनाया बांगर ने MA क्लियर? सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
नई दिल्ली: अनाया बांगर कौन हैं? क्या करती हैं? इन सवालों का जवाब तो मिल चुका था. लेकिन, लड़का से लड़की बनी अनाया बांगर कितनी पढ़ी-लिखी हैं, इस सवाल का जवाब भी अब मिल चुका है. वो MA पास हैं और इस बारे में खुलासा उन्होंने खुद से किया है. हालांकि, चौंकाने वाली बात ये नहीं कि उन्होंने MA पास किया है बल्कि ये है कि उन्होंने वो कैसे किया? अनाया बांगर इन दिनों ‘राइज एंड फॉल’ नाम का एक रिएलिटी शो कर रही हैं, जहां उन्होंने अपने MA पास करने के पीछे की कहानी बताई है.
अनाया बांगर ने कैसे किया MA पास?
भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जो कि ‘राइज एंड फॉल’ रिएलिटी शो से ही जुड़ी है. उस वीडियो क्लिप में अनाया बांगर अपने MA पास करने के तरीके के बारे में बता रही हैं. जब वो अपनी हकीकत बयां कर रही थीं, उस वक्त वहां पर शो के दूसरे कंटेस्टेंट भी मौजूद थे, जिनमें से एक ने अनाया से कहा भी कि इतना भी सच नहीं बोलना.
अनाया बांगर ने बताया कि उनका तो हर काम CHAT GPT से होता है. उन्होंने उसी से MA भी पास किया है. इतना सुनने के बाद शो के सभी कंटेस्टेंट हैरान रह गए. अनाया बांगर ने फिर आगे कहा कि वो तो असली में क्रिकेटर ही हैं.
इन क्रिकेटरों के साथ खेल चुकी हैं
अनाया बांगर अंडर एज क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान जैसे क्रिकेटरों के साथ खेल चुकी हैं. ये तब की बात है जब उनकी पहचान आर्यन बांगर के तौर पर थी. अब जब वो लड़का से लड़की बन चुकी हैं तो क्रिकेट में लौटने को लेकर जद्दोजहद उनकी जारी है. वो अपनी क्रिकेट प्रैक्टिस के तमाम वीडियो भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं.
जिंदगी में गिरना क्या है? अनाया ने बताया
अनाया बांगर ने अपने रिएलिटी शो से जुड़ा एक पोस्ट भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसनें उन्होंने जिंदगी में गिरने के मायने अपने तरीके से बतलाए हैं. अनाया के मुताबिक गिरने का मतलब सबकुछ गंवाना नहीं है. बल्कि पहले से और ज्यादा हिम्मत के साथ उठ खड़े होना है.
राइज एंड फॉल में जाने से पहले अनाया बांगर के बिग बॉस में जाने को लेकर भी अटकलें थी. मगर वो बातें सिर्फ अफवाह निकलीं.
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह