आईएमएफ ने पाक के विदेशी कर्ज की जरुरत घटाकर 25 अरब डॉलर किया
नई दिल्ली । आईएमएफ ने चालू वित्त वर्ष के लिए पाकिस्तान की विदेशी कर्ज की जरुरतों को घटाकर 25 अरब अमेरिकी डॉलर कर दिया है। बहुपक्षीय एजेंसी ने नकदी की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को राहत देते हुए इसमें 3.4 अरब अमेरिकी डॉलर की कटौती की है। एक अखबार की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट के अनुसार वाशिंगटन स्थित वैश्विक ऋणदाता ने सरकार के आर्थिक पूर्वानुमानों को खारिज करते हुए आर्थिक वृद्धि अनुमान को घटाकर केवल दो प्रतिशत कर दिया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के प्रतिनिधिमंडल ने 15 नवंबर को पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ दो सप्ताह की लंबी बातचीत पूरी की। इसके बाद एक कर्मचारी-स्तरीय समझौते की घोषणा हुई, जिसके तहत पहले से सहमत तीन अरब अमेरिकी डॉलर के ऋण की दूसरी किश्त के रूप में 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर जारी किए जाएंगे। रिपोर्ट में कहा गया कि इस साल जुलाई की तुलना में, आईएमएफ ने चालू वित्त वर्ष के लिए विदेशी ऋण आवश्यकताओं को 28.4 अरब अमेरिकी डॉलर से घटाकर 25 अरब अमेरिकी डॉलर कर दिया है। सरकार पहले ही चार महीनों में छह अरब अमेरिकी डॉलर उधार ले चुकी है।
वाराणसी में 75 दिन में 1200 टीबी मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का सख्त रुख, सोम डिस्टिलरीज को नहीं मिली राहत
सुबह-सुबह जोरदार धमाका, पूरे इलाके में मचा हड़कंप
सीएम योगी ने एआई-आधारित ‘निवेश मित्र 3.0’ का किया शुभारंभ
कोलंबिया विमान हादसा: तकनीकी खराबी या सिस्टम की चूक? जांच जारी
चौथी बार जनता दल (यूनाइटेड) की कमान संभालेंगे नीतीश कुमार
ईरान संघर्ष पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, हेगसेथ पर साधा निशाना
राजधानी में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा
लहार विधायक अंबरीश शर्मा से हेमंत खंडेलवाल की अहम मुलाकात