भारत-श्रीलंका के शिप मालदीव पहुंचे
माले । भारत और श्रीलंका के नेवी शिप गुरुवार को मालदीव की राजधानी माले पहुंच गए। ये शिप यहां मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स के साथ नेवी एक्सरसाइज में हिस्सा लेंगे। खास बात यह है कि माले से कुछ दूरी पर चीन का स्पाय शिप जियांग यांग होंग 03 भी मौजूद है। लोकल मीिडया ‘अधाधु’ की रिपोर्ट के मुताबिक- चीन का स्पाय शिप करीब एक महीने से मालदीव एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन में मौजूद है।
मालदीव के चीन समर्थक राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु अपनी इस पॉलिसी को लेकर घिरते जा रहे हैं। संसद में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी चल रही है। संसद में विपक्ष का बहुमत है।
दोस्ती 16 मिलिट्री ड्रिल
मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स ने भारत और श्रीलंका के नेवी शिप यहां पहुंचने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। इसमें कहा गया- भारत, मालदीव और श्रीलंका यहां जॉइंट नेवी ड्रिल में हिस्सा लेंगे। इसके लिए भारत और श्रीलंका के शिप यहां पहुंच चुके हैं। हम उनका स्वागत करते हैं। यह एक्सरसाइज गुरुवार से रविवार तक चलेगी। ऑब्जर्वर के तौर पर बांग्लादेश को इनवाइट किया गया है। बयान के मुताबिक- इस एक्सरसाइज का मकसद तीनों देशों के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाना है। हम ये तय करना चाहते हैं कि ड्रिल में हिस्सा लेने वाले देश यहां सभी संभवनाओं की तलाश करें। इसके अलावा समुद्री सुरक्षा पर भी सहयोग बढ़ाना इस एक्सरसाइज का मकसद है। इसके पहले 2021 में यह नेवी ड्रिल ऑर्गनाइज की गई थी। भारत और मालदीव ने 1991 में पहली बार यह सैन्य सहयोग कार्यक्रम शुरू किया था।
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर