भारतीय टीम ने पहले दो मैचों के लिए किए 3 बड़े बदलाव
भारतीय टीम सोमवार को जिंबाब्वे दौरे के लिए रवाना हुई। बीसीसीआई ने भारतीय टीम के रवाना होने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये जानकारी दी कि पहले दो मुकाबलों के लिए तीन खिलाड़ियों साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को शामिल किया गया है।
इन खिलाड़ियों को संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल के विकल्प के रूप में शामिल किया गया है। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले भारतीय टीम के खिलाड़ी इस समय वेस्टइंडीज में फंसे हुए हैं। वेस्टइंडीज में हरिकेन बेरिल चक्रवात के कारण माहौल तनावग्रस्त है। भारतीय खिलाड़ी भी बारबाडोस में ही रुके हुए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और शिवम दुबे का चयन जिंबाब्वे दौरे के लिए हुआ था, लेकिन अब इन्हें वहां से निकलने में समय लग रहा है, जिसे देखते हुए जिंबाब्वे दौरे के लिए ये अहम बदलाव किए गए हैं। वैसे, उम्मीद जताई जा रही है कि वेस्टइंडीज में हालात सामान्य होने लगे हैं और भारतीय टीम रविवार या सोमवार तक लौट आएगी।
बता दें कि भारतीय टीम जिंबाब्वे दौरे पर पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मैच 6 जुलाई को खेला जाएगा। 14 जुलाई को यह दौरा समाप्त होगा। शुभमन गिल जिंबाब्वे दौरे पर भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले ज्यादातर खिलाड़ियों को जिंबाब्वे दौरे पर मौका दिया गया है। वीवीएस लक्ष्मण इस दौरे पर हेड कोच की भूमिका निभाएंगे।
पहले और दूसरे टी20 के लिए भारत का स्क्वाड इस प्रकार है:
शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रूव जुरैल, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा।
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान