भारतीय टीम को खली विराट कोहली की कप्तानी की कमी, माइकल वॉन ने कहा.....
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि अगर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली होते तो मेहमान टीम हैदराबाद में 190 रन से पिछड़ने के बाद मैच में वापसी नहीं कर पाती। वॉन ने रोहित शर्मा की रणनीति और हिम्मत हारने पर सवाल खड़ा किया क्योंकि भारत को हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में 28 रन की शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
बता दें कि भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हैदराबाद टेस्ट में पहली पारी में केवल 246 रन पर ऑलआउट किया और फिर पहली पारी के आधार पर 190 रन की बढ़त बनाई थी। हालांकि, दूसरी पारी में ओली पोप (196) की उम्दा पारी की बदौलत इंग्लैंड ने जोरदार वापसी की और भारत के सामने जीत के लिए 231 रन का लक्ष्य रखा।
भारतीय टीम दूसरी पारी में 202 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और मुकाबला 28 रन से गंवा बैठी। ओली पोप जब निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ साझेदारी कर रहे थे, तब रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल खड़े हो रहे थे।
माइकल वॉन ने क्या कहा
टेस्ट क्रिकेट में भारत को शायद विराट कोहली की कप्तानी की काफी कमी खल रही है। विराट कोहली कप्तान होते तो भारतीय टीम हैदराबाद टेस्ट नहीं गंवाती। रोहित शर्मा लीजेंड और महान खिलाड़ी हैं। मगर मेरा मानना है कि वो पूरी तरह स्विच ऑफ हो गए थे।
बता दें कि भारतीय टीम किसी टेस्ट की पहली पारी में 100 रन से ज्यादा बढ़त हासिल करने के बाद पहली बार घरेलू जमीन पर टेस्ट मैच हारी है। ध्यान देने वाली बात है कि विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने टेस्ट मैच में कभी विरोधी टीम को दूसरी पारी में 400 या ज्यादा रन बनाने नहीं दिए।
रोहित-कोहली की कप्तानी का फर्क
याद दिला दें कि 2022 में दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ दी थी। यह खबर हैरान करने वाली थी क्योंकि विराट कोहली ने लाल गेंद क्रिकेट में बतौर कप्तान काफी सफलता हासिल की थी। कोहली ने अपने कार्यकाल में 31 टेस्ट में केवल दो मैच गंवाएं। रोहित शर्मा ने 7 टेस्ट में ही दो मुकाबले गंवा दिए हैं। 12 टेस्ट के बाद भारतीय टीम पहली बार घर में तीन मैचों में विजयी नहीं रही।
चोटिल खिलाड़ियों से चिंतित भारत
बहरहाल, भारतीय टीम की कोशिश 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करने की होगी। मगर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने चोटिल खिलाड़ियों से चिंतित हैं। विराट कोहली निजी कारणों से पहले दो टेस्ट से अपना नाम वापस ले चुके हैं। फिर केएल राहुल और रवींद्र जडेजा चोटिल होकर दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा