एजबेस्टन में इंद्रदेव देंगे इंग्लैंड का साथ
नई दिल्ली। बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम जीत की दहलीज पर पहुंच चुकी है। मुकाबले के आखिरी दिन भारतीय गेंदबाजों को 7 विकेट की दरकार है।
वहीं इंग्लैंड की कोशिश मैच को ड्रॉ कराने की होगी। मेजबान टीम के इन मंसूबों में इंद्र देव भी उनका साथ देंगे। ऐसे में बारिश तो होगी पर एजबेस्टन में भारत की हार का सूखा खत्म नहीं होगा। भारतीय टीम इस मैदान पर अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं जीती है। टीम इंडिया 58 साल से एजबेस्टन में टेस्ट खेल रही है।
रविवार को बारिश के आसार
दरअसल, 6 जुलाई को बर्मिंघम में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम बेवसाइट एक्यूवेदर की रिपोट के मुताबिक बर्मिंघम में रविवार को दिन में बादल छाए रहेंगे। दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
करीब 1 घंटे तक बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 1 एमएम तक बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं बर्मिंघम में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इनकी रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है।
पहले सेशन में हो सकती बारिश
बर्मिंघम में स्थानीय समयानुसार सुबह-सुबह बारिश की संभावना ज्यादा है। स्थानीय समयानुसार मुकाबला सुबह 11 बजे और भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होता है। ऐसे में पहले सेशन का खेल प्रभावित हो सकता है। अगर बारिश होती है तो इंग्लैंड को इसका फायदा होगा। अंपायर्स ओवर्स में कटौती का फैसला कर सकते हैं।
मुकाबले का हाल
मुकाबले की बात करें तो भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे। शुभमन गिल ने 269 रन की पारी खेली। जवाब में इंग्लैंड दूसरी पारी में 407 रन पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर भारत को 180 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में भी कप्तान गिल नहीं रुके और उन्होंने 161 रन कूट दिए।
ऐसे में मेहमान टीम ने 427/6 पर पारी घोषित कर दी। भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रन का टारगेट दिया। चौथे दिन स्टंप तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 72 रन बना लिए थे।
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स