जबलपुर सुसाइड: बीएससी की छात्रा ने की खुदकुशी, आनंद कॉलोनी में पसरा सन्नाटा।
जबलपुर। शहर के आनंद कॉलोनी, बलदेवबाग उखरी क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना घटी है, जहाँ 18 वर्षीय छात्रा स्वर्णलता वरमैया ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। स्वर्णलता पिछले 6-7 महीनों से यहाँ एक किराए के मकान में अपने भाई और कजिन बहन कर्णिका के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी।
बाथरूम में मिली लाश स्वर्णलता बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी, जबकि उसका भाई बीटेक और कर्णिका बीपीटी की पढ़ाई कर रहे हैं। घटना वाले दिन सुबह करीब 10 बजे स्वर्णलता ने अपने भाई को जगाया और कपड़े धोने व नहाने जाने की बात कहकर बाथरूम चली गई। दोपहर 1 बजे जब भाई की नींद खुली और स्वर्णलता कहीं नहीं दिखी, तो उसे संदेह हुआ। बाथरूम का दरवाजा खटखटाने पर जब कोई जवाब नहीं मिला, तो भाई ने दरवाजे के झरोखे से हाथ डालकर कुंडी खोली। अंदर स्वर्णलता वेंटिलेशन की रॉड पर अपनी चुनरी के फंदे से लटकी हुई मिली।
जांच में जुटी पुलिस परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्वर्णलता पिछले कुछ समय से किसी शारीरिक व्याधि (महिला संबंधी बीमारी) से ग्रसित थी और मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात