बार्सीलोना के कोच के रूप में जावी हर्नांडेज का कार्यकाल खत्म
जावी हर्नांडेज ने बार्सीलोना के कोच के रूप में अपने कार्यकाल का अंत स्पेनिश लीग फुटबॉल के अंतिम दौर में सेविला के खिलाफ 2-1 की जीत के साथ किया। बार्सीलोना के लिए रॉबर्त लेवादॉस्की और फर्मिन लोपेज ने गोल दागे।बार्सीलोना ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वे पूर्व मिडफील्डर जावी के साथ करार तोड़ रहे हैं जबकि इसमें एक साल बचा था। जावी ने कहा, 'हम इसे खत्म करना नहीं चाहते थे लेकिन ये क्लब के फैसले हैं। हमने खिताब नहीं जीते लेकिन हम सही राह पर थे। लेकिन फुटबॉल इसी तरह का खेल है , निदेशक अपने फैसले करते हैं।'बार्सीलोना के खिलाड़ियों ने मैच के बाद जावी को विदाई दी। वेम्बले में बोरूसिया डोर्टमंड के खिलाफ चैंपियन्स लीग की तैयारी कर रही चैंपियन रीयाल मैड्रिड को शनिवार को रीयाल बेटिस ने गोल रहित बराबरी पर रोका था। बार्सीलोना, गिरोना और एटलेटिको मैड्रिड भी शीर्ष चार में रहते हुए अगले सत्र के लिए चैंपियन्स लीग में जगह बनाने में सफल रहे।केडिज, अल्मेरिया और ग्रेनाडा निचली लीग में खिसक गए। रविवार को मालोर्का ने गेटाफे को 2-1 से हराया जबकि सेल्टा विगो ने वेलेंसिया से 2-2 से ड्रॉ खेला। एलवेस ने लास पालमास को 1-1 से बराबरी पर रोका।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ