कानपुर: गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, 3 दोस्तों की डूबने से मौत
उत्तर प्रदेश के कानपुर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित मैस्कर घाट पर रविवार को गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां 6 दोस्त एक साथ नहाने गए थे. लेकिन इनमें से तीन डूब गए और उनकी मौत हो गई. जबकि अन्य तीन को मौके पर मौजूद गोताखोरों ने समय रहते बचा लिया. मृतकों में दो नाबालिग थे और एक 19 वर्षीय युवक था. बताया जा रहा है कि एक को बचाने के लिए सभी दोस्त गहरे पानी में उतर गए थे.
पुलिस के मुताबिक जूही परमपुरवा के रहने वाले राज नारायण का 19 वर्षीय बेटा नंदू, दीपू रावत का 17 वर्षीय बेटा अंकुर, लल्ला का 16 वर्षीय बेटा साहिल, अजय रावत का बेटा कुनाल, गिरधारी लाल का बेटा गोलू और लल्ला अंसारी का बेटा सोनू रविवार को गंगा में नहाने के लिए निकले थे. सभी दोस्त गर्मी की छुट्टी में घूमने के इरादे से निकले थे और कैंट स्थित मैस्कर घाट पहुंचे थे. गंगा में नहाते वक्त वह गहराई में उतर गए.
तीन दोस्तों की डूबने से हो गई मौत
इस दौरान साहिल अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसे बचाने की कोशिश में सभी दोस्त एक-एक कर लहरों की चपेट में आ गए. स्थानीय गोताखोरों ने तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. लेकिन नंदू, अंकुर और साहिल की जान नहीं बच सकी. चीख-पुकार सुनकर पहुंचे गोताखोरों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सभी शव गंगा से बाहर निकाले. मृतक साहिल के भाई सोनू, जो घटना में बाल-बाल बचे. उन्होंने बताया कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि पानी की गहराई इतनी ज्यादा हो सकती है.
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सोनू ने कहा कि हम लोग गर्मी के चलते गंगा में नहाने गए थे. मेरा भाई साहिल अचानक गहराई में चला गया और डूबने लगा. उसे बचाने की कोशिश में अंकुर और नंदू भी डूब गए. घटना की सूचना मिलते ही परिजन, पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अब तीनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने गंगा किनारे नहाने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की.
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे